- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
टाइम आऊट सिनेमाज ने इंदौर में लॉन्च किया मल्टीप्लेक्स
मल्टीप्लेक्स में 2 थिएटर हैं, मल्टीप्लेक्स के साथ फ़ूड कोर्ट भी
इंदौर. देश की तेजी से बढ़ती मल्टीप्लेक्स श्रृंखला टाइम आउट सिनेमाज ने आज ग्रेविटी मॉल, इंदौर में 2 स्क्रीन के साथ शुरुआत की है। लग्ज़री सीटिंग और बेहतरीन ऑडियो विजुअल फिल्म देखने का मज़ा दुगना कर देंगे. टाइम आऊट ने इसे छोटे और मध्यम पैमाने पर फ़िल्म के मनोरंजन का एक डेस्टिनेशन बनाने का प्रयास किया है, जो संभवतः आने वाले समय में दर्शकों का पसंदीदा मल्टीप्लेक्स बन जाएगा।
‘सर्विस’ और ‘टेक्नॉलोजी’ के दो मंत्रों से सजा यह मल्टीप्लेक्स सभी आयु वर्ग के दर्शकों की सिनेमाज की जरूरतों को पूरा करेगा। लॉबी का स्वागत करने वाला फील इंदौर के मूवी लवर्स को पसंद आने वाला है।
यह नया मल्टीप्लेक्स खानपान कॉन्सेप्ट्स और एक वृहद मेनू के लिए भी जाना जाएगाl अगर आप फिल्म नहीं भी देखना चाहते तो कैफे टमी ट्रीट फूड कोर्ट पर खाने का मजा ले सकते हैं, यह फ़ूड एंड बेवरेजेस सेक्शन दर्शकों के लिये एक बड़ा आकर्षण होगा जहां पर इंडियन फूड्स के साथ कोल्ड ड्रिंक, पॉप कॉर्न, नाचोस के साथ 60 से ज्यादा वेराइटी सर्व की जाएगी l
लॉन्च के मौके पर टाइम आऊट सिनेमाज के को फाउंडर श्री इंद्रनील बिस्वास ने कहा – “इंदौर में फिल्मों का एक बड़ा इतिहास है। टाइम आऊट सिनेमाज के ये दो नये स्क्रीन मूवी देखने के अनुभव को एक नयापन देंगे। इस मल्टीप्लेक्स के माध्यम से हम अपने मेहमानों के साथ जुड़ सकेंगे।
टाइम आऊट सिनेमाज के को फाउंडर श्री अंकुर चौधरी ने कहा- टाइम आऊट सिनेमाज देश के विभिन्न राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि में उपस्थिति हैl हम आशा करते हैं की अपने दो मन्त्रों से सजा यह मल्टीप्लेक्स लोगों को एक नया अनुभव देगा और जरूरतों को पूरा करेगा।
इस लांच के साथ टाइम आउट सिनेमाज 7 प्रदेशो में 17 स्क्रीन्स के साथ खुद को मजबुद कर अपनी टीम के साथ अभी तक 200 से ज्यादा रोजगार देने के साथ ही देश में तेजी से बढ़ते हुऐ सिनेमाज चैन की अपनी अलग पहचान बनाने का लक्ष्य रखता है l


