- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
टीना फिलिप ने अपने शूटिंग शेड्यूल से लिया एक छोटा ब्रेक
मुंबई. कभी-कभी बहुत ज़्यादा शोर और जीवन की भागदौड़ से थोड़ा आराम लेना बहुत जरूरी हैं। ऐसे भागदौड़ के समय में एक छोटा सा ब्रेक लेने से बहुत आराम मिलता हैं । अभिनेत्री टीना फिलिप, जिन्हें वर्तमान में दंगल टीवी के ‘ऐ मेरे हमसफ़र’ में देखा जाता है, वह मुंबई शहर के बाहरी इलाके नायगांव मैं गई थी। टीना अक्सर अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लेने के लिए ऐसी जगहों पर जाती हैं। यह उनके एक्टिंग के लिए बहुत मदद करता हैं।
टीना यूनाइटेड किंगडम मैं बड़ी हुई हैं और भारत में उनका जीवन काफी अलग रहा है। अपने अनुभव के बारे मैं बताते हुए टीना कहती हैं, “मैं काफी समय से इस तरह की एक यात्रा पर जानेका प्लान बना रही थी । लेकिन, मेरे शूटिंग शेड्यूल के कारण, यह मुश्किल हो गया था। फिर भी, मैंने यहां पर सब मैनेज किया और आखिरकार मुंबई की हलचल से दूर चली गई।
नायगांव, मुंबई की भागदौड़ से दूर एक शांत जगह हैं। मुझे यह गांव में बच्चों के साथ खेलने के साथ-साथ कुछ अकेले समय बिताने में मजा आया। मुझे खुशी है कि मुझे ऐसे माहौल का अनुभव लेने मिला जो, मैंने लंदन में महसूस नहीं किया था। “
ऐसा लगता हैं की टीना को मुंबई के हलचल से थोड़ा आराम मिला और वह ऐसे माहौल में जाकर बहुत खुश हैं।


