- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
पापा के सपने को पूरा करने के लिए बनना चाहती हूं सिंगर: रिया
इंदौर, 5 नवंबर. मेरे पापा गायक बनना चाहते थे लेकिन कुछ परिस्थितियों के चलते अपना यह शौक पूरा नहीं सके. लेकिन वे अब मेरे जरिए अपना सपना पूरा करता चाहते है. पापा के सपने को पूरा करने के लिए सिंगर बनना चाहती हूं.
यह कहना है नन्ही गायिका रिया बिश्वास का. रिया ज़ी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ के पिछले सीजन की प्रतिभागी रह चुकी है. सारेमागा का यह सीजन एक बार फिर लौट आया है. इसके अगले सीजन में बच्चों को ऑडिशन में बुलाने में लिए पूर्व प्रतिभागी रिया बिस्वास आज इंदौर आई थी.
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के नए सीजन के ऑडिशन 13 नवंबर को इंदौर में इंडस वल्र्ड स्कूल, संयोगितागंज में होंगे. ऑडिशन सुबह 8 बजे से होंगे. इसमें 5 से 15 वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं. हालांकि इसमें वही प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने ज़ी5 की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.
रिया ने आगे बताया कि मैं तीन वर्ष की उम्र से गायन सीख रही हूं और शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण भी ले रही हूं. मुझे आगे बढ़ाने में मेरी मम्मी का बहुत सपोर्ट रहा. वे मुझे हमेशा ऑडिशन के लिए लेकर जाती थी. मैं अभी तक तीन शो में हिस्सा ले चुकी हूं. इसका फायदा मुझे यह हुआ कि मुझे शो और कंसर्ट करने का मौका मिल रहा है. इसके साथ ही मौका मिलते ही पढ़ाई पर भी ध्यान देती हूं.
कला से जुड़ी बारीकियां सीखी
रिया बिस्वास ने कहा, सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स भारतीय ने मेरे जैसे बहुत से गायकों का करियर संवारा है. इस शो ने मुझे गायन का असली मतलब सिखाया और इस कला से जुड़ी बारीकियां समझने में मेरी मदद की. शो में रहते हुए मुझे जो ज्ञान और प्रसिद्धि मिली वो अनमोल है.
मैं आज इंदौर आकर इस शो के अगले सीजन के ऑडिशन में शहर की बेहतरीन प्रतिभाओं को आमंत्रित करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रही हूं. मैं इस शहर के सभी टैलेंटेड गायकों से निवेदन करती हूं कि वे आगे आएं और पूरे उत्साह के साथ शहर में होने वाले ऑडिशन में हिस्सा लें.


