- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
विद्यार्थियो को मिलेगा विज्ञान का व्यवहारिक ज्ञान
इंदौर. रोबोमेनियाक्स एडुटेक प्रालि का के नए केंद्र की शुरूआत इंदौर में की गई है. रोमोमेनियॉक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी,इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में काम करने वाली एक एडुटेक फर्म है, जो छात्रों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड ऑटोमेशन की कला को समझाती है.
छात्रों और अभिभावकों को तकनीकी समर्थित जीवन और व्यावहारिक शिक्षा के महत्व को समझने के लिए आरईपीएल को लॉन्च किया गया है. रोबोमेनियाक्स के संस्थापक और सीईओ मयंक राजपूत ने बताया कि रोबोमेनियाक्स परिवार ने कोलकाता, बेंगलुरू, इंदौर, मुंबई, दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी जैसे भारत के 15 से अधिक शहरों और केरल राज्य में आरईएसके (रोबोटिक्स एंड एसटीईएम लर्निंग सेंटर) के माध्यम से अपना आधार बनाया है.
20,000 से अधिक युवाओं को प्रेरित करने वाला रोबोमेनियाक्सस एड्यूटेक प्राइवेट लिमिटेड रोबोट सिमुलेशन और नियंत्रण, मशीन दृष्टि, प्रशिक्षण, वर्चुअल रियलिटी और नेविगेशन एप्लिाकेशंस जैसे क्षेत्रों के इंजीनियरिंग उत्पादों के समाधान और परामर्श प्रदान करता है.
व्यावहारिक ज्ञान आरईपीएल के छात्रों को प्रतिस्पर्धी लाभ देता है, क्योंकि उनके पास विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुकूलित समाधानों को डिजाइन और विकसित करने की विशेषज्ञता होती है। कहते हैं कि जब चलना कठिन हो जाये तो लोग अधिक मजबूत हो जाते हैं, और यह कहावत मयंक की रोबोमेनियाक्स की यात्रा की शुरुआत को लेकर बिल्कुजल सही है.


