- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
चैन स्नेचिंग को रोकने के बताए तरीके
ब्लेक बेल्ट रूकय्या की टीम ने सिखाया सेल्फ डिफेंस
इन्दौर. शहर में सबसे आसान अपराध चैन स्नेचिंग हो रहा है. इस तरह के अपराध से किस तरह बचा जाए, अकेली युवतियों और महिलाओं को आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा किस तरह करना है इसका प्रशिक्षण आज ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत में उपस्थित ऐरोबियन्स को दिया गया.
अकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स इंदौर की टीम ब्लेक बेल्ट रुक्किया सैफी के निर्देशन में अनेक आसान तरीके से समझाइश दी गई. अल्फिया खान ने डेमो देकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं पर नियंत्रण के लिये आसान तरीका बताया.
उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थिति में अपनी सुरक्षा किस तरह करनी चाहिए. जब कोई अचानक से हमला कर दे तो अपने पास की चाबी, हेयर क्लिप होने पर इसका इस्तेमाल करें. सेल्फ डिफेंस करते समय इस बात का ध्यान रखें कि किस स्थान पर कितने प्रेशर के साथ अटैक करना है. बस में यदि कोई आपको स्पर्श करने का बार बार प्रयास करे तो हाथ को पीछे ले जाकर कोहनी से अटैक करें. किक का इस्तेमाल कर सकते हैं. पत्थर या कोई भी साधन मिल जाए तो उसका उपयोग करें. घुटने का इस्तेमाल करें और हमलावर को गिरा सकते हैं.
गलत इरादों वालों को सबक सिखाएं.
अनुष्का त्रिपाठी, सागर पाल, तुषार पाल, कृतिका पाल, मोइन खान ने टीम के रूप में प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ की घटनाओं को किस तरह नियंत्रण कर गलत इरादे वालों को सबक सिखाएं. एक बार सबक मिल जाए तो फिर वह सपने में भी इस तरह की हरकत करने से बचेगा. टीम का स्वागत क्लब की सदस्य आशा कोष्टा ने किया. संचालन कोच जितेंद्र मेश्राम ने किया. आभार कोर्डिनेटर महेश रसाल ने व्यक्त किया.


