- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
विश्व में भारत के गौरव और देश में खुशहाली के लिए भाजपा को जिताएंःलालवानी
राऊ विधानसभा क्षेत्र में इंदौर के भाजपा लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी का जबरदस्त स्वागत
इंदौर. राऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी ने विधायक व लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक जीतू जिराती, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, लोकसभा सह संयोजक गोपालसिंह चौधरी, विधानसभा प्रत्याशी मधु वर्मा, महापौर परिषद सदस्य बलराम वर्मा, दिनेश मल्हार, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रावलिया, नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, नानूराम कुमावत, मनस्वी पाटीदार, आदि की उपस्थिति में अन्नपूर्णा रोड क्रांति कृपलानी नगर स्थित झुलेलाल मंदिर में पूजन अर्चन व दर्शन कर अपना जनसंपर्क शुरू किया।
जनसंपर्क में श्री लालवानी का जगह-जगह मंचों, छतों और गेलरियों से पुष्प वर्षा कर जबरदस्त स्वागत किया गया। आतिशबाजी की गई और सड़क पर रांगोली भी बनाई गई। इस दौरान अपने उद्बोधन में श्री लालवानी ने कहा कि मोदीजी के कार्यकाल में दुनियाभर में भारत का मान, सम्मान बढ़ा है। प्रतिष्ठा भी स्थापित हुई है। इससे हर भारतीय नागरिक गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विश्व में भारत के गौरव और शक्तिशाली राष्ट्र की स्थापना के लिए एक बार फिर भाजपा और मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के बटन को दबाएं।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जीतू जिराती ने कहा कि इस चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है कि महागठबंधन के साथ दुश्मन देश भी साथ हो गए हैं। इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा। यह चुनाव राष्ट्र को समर्पित चुनाव है। 19 मई को सारे काम छोड़कर मतदान कर राष्ट्रवादी सरकार का चयन करें और भाजपा को वोट दें।
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा ने कहा कि राऊ विधानसभा क्षेत्र में 8 वार्ड, 30 ग्राम पंचायत और एक नगर पंचायत आती है। पिछली बार श्रीमती सुमित्रा महाजन इस क्षेत्र से 59 हजार से भी अधिक वोटों से चुनाव जीती थी। इस बार यह रेकॉर्ड टूटेगा। शंकर भाई लाखों मतों से चुनाव जीतेंगे। पार्टी ने श्री लालवानी के रूप में सहज और सरल कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। हमें इन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाना है।
रविवार सुबह भाजपा प्रत्याशी और उनके साथ कार्यकर्ताओं का काफिला राऊ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 81 झुलेलाल मंदिर, क्रांति कृपलानी नगर पहुंचा। यहां से अन्नपूर्णा रोड से जनसम्पर्क प्रारंभ हुआ और भवानीपुर कॉलोनी, अन्नपूर्णा नगर, मिश्र नगर, प्रिकांको कॉलोनी से गोपुर चौराहा, परस्पर नगर, सहजीवन नगर, ग्रेटर वैशाली, गोपाल मार्केट, सूर्यदेव नगर, वार्ड क्र. 79, सेक्टर-सी सूर्यदेव नगर से विदुर नगर मेन रोड, कुंदन नगर से कैट चौराहा, मदनमोहन मालवीय नगर, वार्ड क्र. 80 जवाहर नगर मेन रोड, सब्जी मंडी राजेन्द्र नगर, परशुराम चौक, तिवारी नगर, धनवंतरि नगर, अटल गार्डन, विज्ञान नगर, धनश्री नगर, सुगंधी वाली गली, दत्त मंदिर, वैशाली नगर, राजेन्द्र नगर ब्रिज, वार्ड क्र. 78 में बिजलपुर, दुर्गा नगर, आनंद नगर, सिलीकॉन सिटी, शिव सिटी, पाटलियापुरा, संजय गांधी नगर, नीम चौक बिजलपुर,मार्तंड नगर, पवन पुत्र नगर होते हुए शकर पैलेस पर विश्राम के बाद फिर वार्ड 74 पिपल्याराव, भोलाराम उस्ताद मार्ग, भंवरकुआं चौराहा, सिद्धार्थ नगर, वार्ड क्र. 77 एकता नगर और इसके आसपास की कॉलोनियों और क्षेत्रों के बाद वार्ड क्र. 75 नायतामुंडला की कॉलोनियों तथा वार्ड क्र. 76 बिचौलीमर्दाना, मानवता नगर, सर्वसम्पन्न नगर, नीर नगर, बिचौली हब्सी ग्राम में जनसम्पर्क का समापन हुआ।
जनसंपर्क में घनश्याम पोरवाल, शानू शर्मा, पुनम माली, रानू रंजीत कौर, संजय अड़सपूरकर, अतुल बनवाडीकर, अनिता व्यास, मुकेश पंवार, सुरेन्द्रसिंह छाबडा, पुष्पा पारगी, कंचन गिदवानी, ज्योति पंडित, वीणा शर्मा, ठाकुरसिंह आवलिया, पुष्पेन्द्र चौहान, सावित्री आर्य, रेखा ठाकुर, द्रोपती चौधरी, गुडडा शुक्ला, बसंती पारगी, विनोद पारगी, मनीष ठाकुर, हेमेन्द्रसिंह ठाकुर, राजेश वानखेडे, ओप्रकाश आर्य, सोगात मिश्रा, सुनील हार्डिया, वाय.डी. शर्मा, गणपतसिंह गौड, नन्दू कोचले, महेश चौधरी, हेमंत तिवारी, प्रमोद जोशी, विरेन्द्र हार्डिया, नितीन जायसवाल, रवि पांचाल, संजय शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, मनोहर व्यास, योगेश टोरिया, अरूण बर्वे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा समर्थकों का समूह साथ था।
भाजपा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी का जनसंपर्क कल 06 मई को विधानसभा कं्र 1 में भागीरथपुरा माताजी मंदिर पुलिस चौकी से प्रारंभ होगा इंदौर 05 मई,2019/लोकसभा संयोजक व विधायक श्री रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, जनसंपर्क प्रभारी श्री नानूराम कुमावत ने बताया कि भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी का जनसंपर्क कल 05 मई को सुबह 9 बजे विधनसभा क्षेत्र कं्र 1 वार्ड कं्र 11 भागीरथपूरा माताजी मंदिर पुलिस चौकी से प्रारंभ होगा।
इसके पश्चात पुलिस चौकी से मरीमाता चौराहे, वार्ड कं्र 10 मरीमाता चौराहे से बाणगंगा मेनरोड, वार्ड कं्र 9 बलभीम व्यायामशाला से वृन्दावन कालोनी होते हुए, नागर मंदिर से कुम्हारखाडी, प्रजापत धर्मशाला से कमला नेहरू बी सेक्टर से, कमला नेहरू मेनरोड होते हुए पेनजान कालोनी चौराहे तक, वार्ड कं्र 12 गोविन्द कालोनी पुलिया, यादव नगर चौराहे से कर्मा नगर, शाम 4 बजे वार्ड कं्र 15 एयरपोर्ट के सामने पटेल नगर, चौरसिया नगर, शक्ति नगर हुए बाबूमुराई कालोनी गजाधर नगर से थाने के पीछे लक्ष्मी नगर होते हुए सतयसरोज वाटिका नगर, वार्ड कं्र 13 के शुभम पैलेस, छोटा बांगडदा रोड से शुभम नगर मेनरोड होते हुए पंचवटी गार्डन से स्कीम नं 51 से स्कीम नं 155 तक, गणेश बाग चौराहे से कुशवाह नगर ए सेक्टर, प्रिंस नगर, सुंदर नगर, राम मंदिर से नंदबाग, मातेश्वरी कालोनी से सेक्टर डी, रोड से 17 नं. रोड से यादव पैलेस कार्नर से सतगुरू स्कूल पर जनसंपर्क समाप्त होगा।


