- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भाजपा के गढ़ में संघवी की जोरदार आवभगत
महापौर के साथ विधायक चुनने के बाद भी यहां का विकास नगण्य – संघवी
इन्दौर. भारतीय जनता पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले विधानसभा क्षेत्र चार में आज कांगे्रस के प्रत्याशी श्री पंकज संघवी का जोरदार स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में नागरिकों में उत्साह व खुशी चरम पर थी। नागरिकों ने अपने क्षेत्र को सजाकर श्री संघवी की आवभगत की।
इस मौके पर संघवी ने सीधे शब्दों में कहा कि महापौर और विधायक जैसे दो महत्वपूर्ण पदों पर एक ही व्यक्ति के काबिज होने के बाद भी इस क्षेत्र का विकास नगण्य है। नागरिक बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे हैं।
श्री संघवी ने आज के अपने जनसम्पर्क की शुरूआत हवा बंगला रोड़ स्थित श्री सांई मंदिर पर पूजा अर्चना करने के साथ की। इसके बाद उन्होंने बिलसी कारखाना, ऋषि पैलेस, श्रद्धापुरी, प्रजापत नगर, द्वारकापुरी, रिलेश गार्डन, सुदामा नगर, अन्नपूर्णा रोड़, गुमास्ता नगर, स्कीम नं. 71, दशहरा मैदान, महावर नगर, उषा नगर, द्रविड नगर, समाजवादी इंदिरा नगर, एमओजी लाईन, लाबरिया भेरू, जीएनटी मार्केट, श्रीकृष्ण कालोनी, पंचमूर्ति नगर, लोकनायक नगर, आदर्श इंदिरा नगर, राजमोहल्ला में सघन जनसम्पर्क किया। इस दौरान स्थान-स्थान पर संधवी का जोरदार स्वागत नागरिकों द्वारा किया गया।
कई स्थानों पर नागरिकों ने पानी की समस्या, सड़क, ड्र्ेनेज की समस्या की जानकारी दी। नागरिकों ने बताया कि सारा विकास मुख्य मार्गों पर सिमट कर रह गया है। कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस जनसम्पर्क के दौरान सुरजीतसिंह चढ्डा, भंवर शर्मा, अरविंद जोशी, दिलीप मेहता, दिलीप कूदल, सचिन चैहान, अशोक जायसवाल, मुकेश ठाकुर, प्रहलाद महावर, विजय वर्मा, मोहन चैहान, रफीक अलवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस जन सम्पर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चार भाजपा की अयोध्या है, यहां एक ही परिवार का विधायक एवं महापौर पद पर कब्जा होने के बाद भी यहां विकास नगण्य है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी भी चार नम्बर क्षेत्र के रहवासी रहे हैं, वे नगर निगम एवं इन्दौर विकास प्राधीकरण के जिम्मेदार पदों पर काबिज रहे, इसके बावजूद उन्होंने क्षेत्र के विकास की और ध्यान नहीं दिया।
भाजपा प्रत्याशी का रिकार्ड भ्रष्टाचार के दल-दल में गुजरा है। जबकि मेरे जीवन का लक्ष्य सेवा है, सेवा ही मेरा धर्म है, कर्तव्य है एवं दायित्व भी। इन्दौर का हर नागरिक जानता है कि मैंने हर सम्भव गरीबों के आंसू पौंछने का काम किया है। शिक्षा भवन हो या सामाजिक धर्मशाला या सामूदायिक भवन मैंने निर्माण कार्यों में मैंने हर सम्भव सहयोग दिया है।
उन्होंने कहा कि लोग शिकायत कर रहे हैं कि महापौर और विधायक के वर्षों तक दर्शन तक नहीं होते हैं। सांसद को तो हमने कभी देखा भी नहीं। इस सवाल पर के जवाब में कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने कहा कि मैंने अपने राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में सेवा का मार्ग चुना है, सेवा ही मेरा धर्म है, कर्तव्य है और दायित्व भी। मैंने अपने जीवन में बिना किसी भेदभाव के गरीबों की मदद की है, वहीं शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में भी दीपचंद गार्डी ट्र्ष्ट के माध्यम से अनेक बस्ति एवं कालोनियों में स्कूल, सामूदायिक भवन व धर्मशालाओं के निर्माण में सहयोग दिया है।
मुझे कांगे्रस ने इन्दौर में विकास गंगा बहाने के साथ ही इन्दौर को लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलने वाला शहर बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतारा है, मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हॅू। मैं विश्वास दिलाता हूॅं कि आपको किसी समस्या के लिए मेरे द्वार नहीं आना पड़ेगा। बल्कि विtधानसभा वार मेरे कार्यालयों के माध्यम से ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा।


