- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आज 3 फ़रवरी को एमपी सजीव फोन इन कार्यक्रम में इस बार मिलिए वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए के द्विवेदी से और पूछिए सवाल
कार्यक्रम का प्रसारण दोपहर 12 से 1 बजे तक दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर होगा
भोपाल दूरदर्शन मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित होने वाले एमपी सजीव फोन इन कार्यक्रम 3 फरवरी 2023 को होगा। इस बार इसमें खास मेहमान है केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य और इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एके द्विवेदी।
एमपी सजीव फोन इन कार्यक्रम दोपहर 12 से 1 बजे तक होगा। इसमें 07552660049 और टोल-फ्री नंबर 180023300340 पर फोन कर चिकित्सा एवं बीमारियों तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से जुड़े अपने सवाल पूछ सकते हैं और अपनी जिज्ञासा शांत कर सकते हैं।
गौरतलब है कि वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एके द्विवेदी होम्योपैथिक चिकित्सा को लेकर लगातार कार्य करते हुए अनेक गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। वे 25 वर्षों से अधिक समय से होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर रोगों का उपचार कर मरीजों को राहत दे रहे हैं।
होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में अनेकों उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉ. एके द्विवेदी को विभिन्न मंचों से सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा डॉ. द्विवेदी एक चिकित्सक होने के साथ-साथ अच्छे लेखक भी है और आपने कई पुस्तकों का लेखन किया। वहीं आप समाज में चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को निःशुल्क इलाज भी प्रदान करते हैं और सोशल वर्क के क्षेत्र में हमेशा तत्पर रहते हैं।
हाल ही में डॉ. एके द्विवेदी के अथक प्रयासों से ही बुधवार को जारी हुए 2023 के आम बजट में सिकल सेल एनीमिया को लेकर सरकार ने इस बीमारी से भारत को वर्ष 2047 मुक्त करने का लक्ष्य रखने की घोषणा की है। वहीं दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर होने वाले इस एमपी सजीव फोन इन कार्यक्रम में विषय प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर विषय विशेषज्ञ के रूप में एडिशनल कमिश्नर नगरी प्रशासन गजेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।


