- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
मौसम बदलते ही दांतों में होने वाली संवेदनशीलता: जानिए क्या है वजह
यह लेख डॉ. सोनिया दत्ता, एमडीएस, पीएचडी, प्रोफेसर इन पब्लिक हेल्थ डेन्टिस्ट्री द्वारा लिखित है
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर 2026: डॉ. सोनिया दत्ता, एमडीएस, पीएचडी, प्रोफेसर इन पब्लिक हेल्थ डेन्टिस्ट्री के अनुसार कुछ बदलाव इतने धीरे-धीरे आते हैं कि हमें उनका एहसास भी नहीं होता। हवा में हल्की ठंडक घुलने लगती है। सुबह की चाय थोड़ी देर तक गर्म रहती है। कुछ हफ्ते पहले तक जो आइसक्रीम बेहद पसंद थी, वह अब उतनी आकर्षक नहीं लगती। फिर एक दिन, आप कुछ गर्म या ठंडा पीते हैं और अचानक एक दांत में तेज झनझनाहट महसूस होती है, ऐसे दांत में, जिसने पहले कभी परेशानी नहीं दी थी। इसे एक मामूली और अस्थायी समस्या समझकर नजरअंदाज करना आसान है।
लेकिन कई बार जो एक छोटी-सी मौसमी असुविधा लगती है, वह वास्तव में आपके दांतों का संकेत होता है कि उन्हें थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। डाबर रेड टूथपेस्ट में आयुर्वेदिक तत्वों की अच्छाई समाहित है, जैसे लौंग (Clove), जिसे पारंपरिक रूप से दांतों के दर्द और असुविधा से राहत दिलाने में सहायक माना जाता है, और सूंठ (Ginger), जो मसूड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की स्वीकृति मुहर (Seal of Acceptance) से प्रमाणित यह टूथपेस्ट रोजमर्रा की देखभाल प्रदान करता है, जो हर मौसम में दांतों को मजबूत और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।
जैसे-जैसे मौसम बदलता है, हमारी रोजमर्रा की आदतें भी बदल जाती हैं। हम ज्यादा गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने लगते हैं, आरामदायक भोजन को प्राथमिकता देते हैं और दिनभर में गर्म और ठंडे तापमान के बीच आते-जाते रहते हैं। जिन लोगों के दांतों का एनामेल कमजोर हो चुका है या डेंटिन बाहर आ चुका है, उनमें ये बदलाव दांतों की संवेदनशीलता को अधिक स्पष्ट बना सकते हैं। ऐसा नहीं है कि मौसम सीधे तौर पर दांतों में संवेदनशीलता पैदा करता है, बल्कि मौसम में बदलाव पहले से मौजूद समस्या को उजागर कर देता है।
दांतों की संवेदनशीलता को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह अक्सर इस बात का संकेत होती है कि आपके दांतों और मसूड़ों को बेहतर सुरक्षा की जरूरत है। घिसा हुआ एनामेल, प्लाक का जमाव, कैविटी या मसूड़ों का पीछे हटना दांत की अंदरूनी परतों को उजागर कर सकता है, जिससे सामान्य खाद्य पदार्थ और पेय भी असहजता का कारण बन जाते हैं। अच्छी बात यह है कि ये शुरुआती संकेत आपको समय रहते सावधान होने और भविष्य में होने वाली गंभीर दंत समस्याओं से बचने का अवसर भी देते हैं।
इसीलिए मौसमी उपायों के बजाय नियमित देखभाल अधिक महत्वपूर्ण है। एक अच्छी ओरल केयर रूटीन आपके दांतों को हर दिन मजबूत और सुरक्षित बनाए रखने में मदद करती है, न कि केवल तब जब संवेदनशीलता महसूस हो। सही टूथपेस्ट का चुनाव भी इस दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। मौसम बदलते रहेंगे। आपकी दिनचर्या बदलेगी, आपकी पसंद बदलेंगी और बाहर का मौसम भी बदलता रहेगा। लेकिन एक चीज जो नहीं बदलनी चाहिए, वह है आपके दांतों की देखभाल। क्योंकि जब आप हर दिन अपने दांतों का सही ध्यान रखते हैं, तो मौसम बदलने पर भी वे आपको किसी असुविधा की याद नहीं दिलाते।


