- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टॉप टीवी निर्माता और अभिनेता हुए एकजुट!
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के टॉप निर्माताओं के प्रयासों के साथ संपूर्ण भारतीय टेलीविजन बिरादरी हालिया महामारी संकट के दौरान एक बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए एक साथ आ गयी है।
इस पहल में निर्माता एकता कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं और इसमें अन्य शीर्ष निर्माता जैसे कि बिनैफर कोहली, गुल खान, फाजिला अल्लाना, अभिषेक रेगे, जेडी मजेठिया और अनिल वनवारी भी शामिल हैं।
इस अनोखे और मजेदार वीडियो में घर पर रहने के महत्व पर जोर दिया गया है। विभिन्न चैनलों के विभिन्न शो के इन अभिनेताओं के एक साथ आने के पीछे का मकसद कोरोना के खिलाफ सरकार की लड़ाई में लोगों को एकजुट करना है।

सभी तीन प्लेटफार्मों में अग्रणी निर्माता, एकता कपूर ने हमें इस पहल के बारे में अधिक बताते हुए साझा किया, “इस वक़्त संपूर्ण दुनिया एक निराशाजनक समय से गुजर रही है क्योंकि हम सभी लड़ रहे हैं और इस महामारी से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। और इस वर्तमान स्थिति ने हमें एकजुट होना अनिवार्य है।
यह वीडियो हमारे देश के टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की एक पहल है जिसके लिए हमने इस वीडियो में सभी शीर्ष टेलीविज़न कलाकार को शामिल किया है और इसे कई कॉन्फ्रेंस कॉल पर विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया है। यह हम सभी का प्रयास है कि हम लोगों को घर पर रहने के लिए प्रोत्साहित करें। हमें उम्मीद है कि यह कई लोगों तक पहुंचने में सफ़ल रहेगा।”
“हालांकि टीवी इंडस्ट्री व्यापक रूप से कलाकार, तकनीशियन और वर्कर्स से लेकर प्रोड्यूसर्स तक सभी से जुड़ा हुआ है और विशेष रूप से अपने प्रशंसकों के लिए हमेशा एक फोन कॉल की दूरी पर होता है।
प्रोड्यूसर्स ग्रुप पर एकता कपूर के एक मैसेज के साथ हम आज एक मल्टी स्टारर मनोरंजक फ़िल्म के साथ तैयार है। टीवी बिरादरी द्वारा पेश है फिल्म ‘कवॉरंतांईएड'”, निर्माता, अध्यक्ष IFTPC (भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्माता परिषद) टीवी और वेब श्रृंखला, जेडी मजेठिया ने किया साझा।
इस वीडियो में प्रमुख टेलीविजन कलाकार अनीता हसनंदानी, आसिफ शेख, औरा भटनागर, दिव्यंका त्रिपाठी, एरिका फर्नांडिस, करण वी ग्रोवर, करण जोटवानी, करिश्मा तन्ना, मनीष पॉल, मौनी रॉय, पार्थ समथान, रीम शेख, रोहिताश गौर, सहबान अज़ीम, शब्बीर अहलूवालिया, शैलेश लोढ़ा, शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, श्रीति झा, सुरभि ज्योति और विक्रम सिंह चौहान जैसे उम्दा कलाकार नज़र आ रहे है। यह गुरूदेव भल्ला द्वारा निर्देशित है और रचनात्मक रूप से सोनाली जाफर द्वारा निर्देशित है।


