- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
फ़िल्म “कामयाब” का ट्रेलर रिलीज़!
रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत दिरिश्यम फिल्म्स प्रोडक्शन की “कामयाब” बॉलीवुड के करैक्टर अभिनेताओं से जुड़ी एक कड़वी-मीठी कहानी के बारे में है।
विभिन्न फेस्टिवल में धूम मचाने वाली फ़िल्म “कामयाब” अब 6 मार्च 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।
फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल के साथ सारिका सिंह और ईशा तलवार जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे और यह नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने अपनी शार्ट फिल्म ‘अमदावाद मा फेमस’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है।
ट्रेलर में सुधीर (संजय मिश्रा) की कहानी दिखाई गई है जो एक सुपरस्टार साइडकिक और एक अनुभवी करैक्टर अभिनेता है लेकिन जब उसे पता चलता है कि वह 499 फिल्मों में काम कर चुके है, तब वह अपनी ‘500’ का रिकॉर्ड बनाने के लिए अपनी रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला करता है!
ट्रेलर में एक चरित्र अभिनेता की दिल को छू लेने वाली कहानी दिखाई गई है जो राउंड फिगर के लिए तत्पर है और एक ऐसी रिकॉर्ड ब्रेकिंग भूमिका निभाएंगे जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा!
गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित “कामायाब” 6 मार्च 2020 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ड्रिशयम फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत यह फिल्म रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत होगी।


