- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ट्रैज़र आईलैंड और ट्रैज़र आईलैंड नेक्स्ट माॅल्स शीघ्र खुलेंगे इंदौरवासियों के लिए
स्वास्थ्य मंत्रालय के SOPs और SCAI दिशानिर्देशों के मुताबिक अच्छी तरह सैनिटाइज़ेशन का काम जारी है ताकि आगंतुकों को स्वच्छ व सुरक्षित शाॅपिंग का अनुभव प्रदान किया जाए
इंदौर. शाॅपिंग माॅल्स फिर से खोले जाने को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की औपचारिक घोषणा से पहले ट्रैज़र आईलैंड और ट्रैज़र आईलैंड नेक्स्ट माॅल्स ने युद्धस्तर पर सैनिटाइज़ेशन अभियान शुरु कर दिया है। कड़े SOPs और दिशानिर्देशों यह काम किया जा रहा है ताकि इंदौरवासियों को सबसे सुरक्षित और सबसे हाइजीनिक शाॅपिंग का वातावरण मिले।
इन दोनों माॅल्स में नेक्सस माॅल्स का संयुक्त उपक्रम है। इन दोनों माॅल्स में ब्यूरो वेरिटास के सहयोग से अपनी किस्म का पहला ’सेफ्टी फस्र्ट’ प्रोग्राम अमल में लाया जा रहा है। ’सेफ्टी फस्र्ट’ प्रोग्राम से माॅल में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए उत्कृष्ट और सुरक्षित शाॅपिंग सुनिश्चित होगी।
इन दोनों माॅल्स में सुरक्षा व हाइजीन सुनिश्चित करने के लिए उद्योग जगत की सर्वोत्तम विधियों का उपयोग किया जा रहा है।

ट्रैज़र आईलैंड और ट्रैज़र आईलैंड नेक्स्ट माॅल्स में सभी टच-पाॅइंट्स पर उच्चतम स्तर की हाइजीन व सैनिटाइज़ेशन कायम रखने के लिए ’सेफ्टी फस्र्ट’ प्रोग्राम कड़े SOPs का पालन सुनिश्चित करेगा जो कि शाॅपिंग सेंटर्स ऐसोसिएशन आफ इंडिया (SCAI) / WHO द्वारा जारी किए गए हैं ताकि जब कोविड-19 के पश्चात् ’न्यू नाॅर्मल’ की परिस्थिति में माॅल पुनः खुलें तो लोगों के लिए सुरक्षित व स्वच्छ बने रहें।
ट्रैज़र आईलैंड और ट्रैज़र आईलैंड नेक्स्ट माॅल्स के सेंटर डायरेक्टर किंजल राड़िया ने इन तैयारियों पर कहा, ’’हमारे ग्राहकों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है। हम इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ तरीकों को अमल में ला कर सुरक्षा व हाइजीन सुनिश्चित कर रहे हैं। अब इस ’न्यू नाॅर्मल’ ज़माने में हज़ारों लोग हमारे माॅल्स में आएंगे।
हमारे लिए ’हैप्पीनेस’ का तात्पर्य है ’सेफ्टी फस्र्ट’ और इस कदम से हम यह तय करेंगे कि हमारे ग्राहक, रिटेलर व स्टाफ सभी का स्वागत स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण में हो। सुरक्षा व सैनिटाइज़ेशन के सभी उपाय स्थानीय विभागों के परामर्श अनुसार किए गए हैं।’’

’न्यू नाॅर्मल’ ज़माने में माॅल्स जाने व शाॅपिंग करने का अनुभव बहुत बदल जाएगा। आगामी महीनों में सोशल डिस्टेंसिंग जीवन जीने का ढंग बन जाएगा। डिसइनफेक्टिंग व सैनिटाइज़िंग प्रक्रियाओं में भी काफी बदलाव होंगे। ये बदलाव – कारोबारियों, काॅमन एरिया, कस्टमर वाॅकइन, कार पार्किंग – सभी के लोगों के लिए व सभी जगहों के लिए होंगे।
एक तय वक्त में सीमित लोगों को ही माॅल में प्रवेश करने दिया जाएगा। नेक्सस माॅल्स कुछ अन्य डिजिटल समाधानों पर भी काम कर रहा है ताकि उनके सभी माॅल्स में फूड कोर्ट और रेस्त्रांओं में काॅन्टैक्टलैस फूर्ड आॅर्डरिंग सुनिश्चित की जा सके।
नेक्सस माॅल्स ने ’सेफ्टी फस्र्ट’ प्रोग्राम के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित प्रमाणन संगठनों में से एक ब्यूरो वेरिटास के साथ हाथ मिलाया है। ’सेफ्टी फस्र्ट’ का उद्देश्य है विश्व स्वास्थ्य संगठन/स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा जारी स्वास्थ्य व सुरक्षा परामर्श का, बिना चूक, पूर्णतः अनुपालन करना।
भारत में नेक्सस माॅल्स पहली कंपनी है जो थर्ड पार्टी रिअश्योरेंस ले रही है। गौर तलब है कि ब्यूरो वेरिटास को वैश्विक जांच, निरीक्षण और प्रमाणन में 190 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव हासिल है।


