- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर एसएफए चैम्पियनशिप्स के दूसरे दिन देखने को मिली ज़बरदस्त खेल भावना
दूसरे दिन प्रतिभागियों ने फुटबॉल, स्क्वैश, शूटिंग, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया
दिल्ली पब्लिक स्कूल, राउ के मैदान में दिखा फुटबॉल फीवर, टीमों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया
देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के मैदान में एथलेटिक्स और वॉलीबॉल टीमों ने गोल्ड के लिए मुकाबला किया
इंदौर, 8 अक्टूबर, 2023: इंदौर में एसएफए चैम्पियनशिप्स के पहले संस्करण के दूसरे दिन का समापन ज़बरदस्त जोश के साथ हुआ। एथलीट्स ने एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, शूटिंग और स्क्वैश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ज़बरदस्त समर्पण और कौशल दर्शाया। गोल्ड के लिए ज़बरदस्त मुकाबला हुआ। खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, स्क्वैश और शूटिंग के फाइनल में पोडियम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल फाइनल्स (अंडर-14) में सेंट अर्नोल्ड्स हायर सैकण्डरी स्कूल ने गोल्ड मैडल जीता, जबकि सेंट मैरी कॉन्वेन्ट स्कूल रनर अप रहा। फुटबॉल में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 कैटेगरीज़ की शुरूआत एसएफए चैम्पियनशिप्स के दूसरे दिन हुई।
सेंट अर्नोर्ल्ड्स हायर सैकण्डरी स्कूल ने रैकिंग टेबल में बढ़त ले ली है, इनके बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल, राउ उनके बहुत नज़दीक है। इन स्कूलों और एथलीट्स न सिर्फ ज़बरदस्त खेल भावना बल्कि इंदौर के प्रति समर्पण का प्रदर्शन भी किया है। अगले कुछ दिनों में, एसएफए चैम्पियनशिप्स में शहर की सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक प्रतिभा देखने को मिलेगी, और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नंबर वन की तलाश की जाएगी, ऐसे में यह चैम्पियनशिप विभिन्न भोगौलिक क्षेत्रों के एथलीट्स को सक्षम बनाएगी।
एसएफए चैम्पियनशिप्स के दूसरे दिन डीपीएस, राउ के फुटबॉल मैदान में सभी फुटबॉल टीमों में उत्साह नजर आया, वहीं इंडोर हॉल्स में भी भरपूर एनर्जी दिखाई दी, जहां शूटिंग और स्क्वैश प्रतियोगिताएं हुईं। इसी बीच डीएवीवी के मैदान में एथलेटिक्स और वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई, जहां गोल्ड के लिए कड़ा मुकाबला हुआ।
एसएफए को सपोर्ट करते हुए, प्रतिभागी नव्या नागर, जो डेली कॉलेज ने अंडर-12 स्क्वैश कैटेगरी में हिस्सा ले रहे हैं, उनके पिता प्रियेश नागर ने कहा ‘‘हमें खुशी है कि हमें एसएफए चैम्पियनशिप्स के साथ जुड़ने का मौका मिला है। यह एसएफए की बेहतरीन पहल है। बड़े अच्छे इंतज़ाम किए गए हैं। एसएफए खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट प्रयास कर रहा है। हमं यहां बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं।’’
एसएफए चैम्पियनशिप्स 2023-24 स्कूल स्पोर्ट्स के लिए अनूठा अनुभव लेकर आई है, जो इससे पहले इंदौर में कभी नहीं देखा गया, जहां प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के स्पोर्ट्स जैसे शूटिंग, वॉलीबॉल, टीकवोंडो, टेबल टेनिस, स्केटिंग, फुटबॉल आदि में अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिला। एसएफए चैम्पियनशिप्स पेशेवर बुनियादी सुविधाएं एवं उपकरण, सर्टिफाईड मैच अधिकारियों की विशेषज्ञता और प्रख्यात स्पोर्ट्स एसोसिएशन्स के रेफरी उपलब्ध कराती है ताकि स्कूल एथलीट्स को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का मौका मिले!
चैम्पियनशिप्स के तीसरे दिन टीमें खो-खो (इंडोर) में प्रतिस्पर्धा करेंगी, वहीं विभिन्न आयु वर्गों में फुटबॉल मैच जारी रहेंगे। इंदौर के पहले चैम्पियनशिप में रोज़ाना की समयसूची, हर खेल प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम हमारी आधिकारिक वेबसाईट- www.sfaplay.com पर उपलब्ध होंगे। रियल टाईम अपडेट्स, हाईलाईट्स और एक्सक्लुज़िव बिहाइंड-द-सीन मोमेन्ट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलों करें- Facebook, Instagram, Twitter। एसएफए चैम्पियनशिप्स देश भर के युवा एथलीट्स के लिए स्पोर्ट्स यानि खेलों को सुलभ बनाना चाहती है और आज की प्रतिभा को सशक्त बनाकर आने वाले कल के चैम्पियन के रूप में विकसित करने के लिए तत्पर है।


