- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वैवाहिक रिश्तों के उतार-चढ़ाव और दोस्ती का अनोखा बंधन दर्शाते सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के दो नए शोज़
‘मोसे छल किए जाए’ और ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी’, शुरू हो रहे हैं 7 फरवरी से ये दोनों शोज़ हर सोमवार से शुक्रवार क्रमशः रात 9 बजे और रात 9:30 बजे प्रसारित किए जाएंगे
मुंबई :- भारतीय समाज ने कई आपसी और पारिवारिक रिश्तों को सहेजा है, जो वक्त के साथ मजबूत हुए हैं। इन रिश्तों के साथ कुछ जरूरतें और प्राथमिकताएं भी आती हैं और इनके अपने उतार-चढ़ाव होते हैं। अपने चाहने वालों के लिए त्याग, रिश्तों को बचाए रखने के लिए समझौते और पीढ़ियों के फर्क के चलते आईं दूरियां, कुछ ऐसी बातें हैं जो अक्सर इन रिश्तों में सुनने को मिलती हैं।
पुरुषों की तरह आज़ाद होकर अपने सपनों का पीछा कर रहीं महिलाएं और अलग-अलग पीढ़ियों के दो इंसानों का रिश्ता अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं, लेकिन आखिर हमें खुद से प्यार करने के विचार और ऐसी अनोखी दोस्तियों को अपनाने में और कितना वक्त लगेगा? इसी सोच के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन दो नए शोज़ – ‘मोसे छल किए जाए’ एवं ‘जगन्नाथ और पूर्वी की अनोखी दोस्ती’ लॉन्च करने जा रहा है, जो 7 फरवरी से हर सोमवार से शुक्रवार क्रमशः रात 9 बजे और रात 9:30 बजे शुरू हो रहे हैं। ये दोनों ही शोज़ हर इंसान का सफर दिखाते हैं, जिसमें वो रिश्ते बनाते हैं और इंसानी भावनाओं के उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं।
मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित शो ‘मोसे छल किए जाए’ को शशि मित्तल एवं सुमीत मित्तल ने प्रोड्यूस किया है। इसमें एक दंपति – सौम्या वर्मा और अरमान ओबेरॉय का सफर दिखाया गया है। सौम्या का रोल विधि पंड्या निभा रही हैं और उनके पति अरमान के रोल में विजयेंद्र कुमेरिया हैं। सौम्या एक महत्वाकांक्षी और संघर्षशील टीवी राइटर है और अरमान एक आकर्षक और सफल टीवी प्रोड्यूसर है। ऊपर से देखने में उनका रिश्ता बिल्कुल परफेक्ट नजर आता है। सौम्या के लिए, अरमान के साथ उसकी शादी बराबरी का रिश्ता है, जिसमें उनके पति उनकी महत्वाकांक्षाओं का साथ दे रहे हैं, लेकिन अरमान का एक धोखे वाला पक्ष भी है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता। क्या सौम्या को इस बात का एहसास होगा कि अरमान उसे धोखा दे रहा है?
दूसरी ओर, कथा कॉटेज के निर्माण में बना ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी’ दो इंसानों के बीच एक अनोखी और मासूम दोस्ती की दास्तान है, जिनमें से एक नई पीढ़ी की लड़की है और दूसरे एक बुजुर्ग आदमी हैं। जहां दोनों दुनिया के अलग-अलग नजरियों से होकर गुजरते हैं और आपस मे खट्टे-मीठे और सख्त रिश्तों का अनुभव करते हैं, वहीं यह शो इंसानी भावनाओं को बड़े करीब से दर्शाता है। इसमें नवोदित इसमीत कोहली एक ज़िंदादिल, बेपरवाह पूर्वी का रोल निभा रही हैं, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली नई सदी की एक जिद्दी लड़की है।
दूसरी ओर बुजुर्ग और अनुभवी जगन्नाथ मिश्रा हैं, जिनका रोल मशहूर एक्टर राजेंद्र गुप्ता निभा रहे हैं, जिन्होंने जिंदगी के खेल में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इस शो में टैलेंटेड एक्टर सुष्मिता मुखर्जी जगन्नाथ की पत्नी कुसुम का किरदार निभा रही हैं। बनारस के आकर्षक घाटों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो आपको जगन्नाथ मिश्रा के खूबसूरत और प्यारे सफर पर ले जाता है, जो एक अजनबी से दोस्त बनी युवा लड़की पूर्वी के जरिए अपनी जिंदगी का खोया मकसद तलाश करते हैं।
‘मोसे छल किए जाए’ एवं ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी’ दर्शकों को रिश्तों के अलग-अलग पड़ाव पर सामने आने वालीं भावनाओं के खट्टे-मीठे सफर पर ले जाएगा। क्या सौम्या अपने प्रति सच्ची बनी रहेगी या फिर उसकी शादी और अरमान की चालबाजी उसे अपने अरमानों के साथ समझौता करने पर मजबूर कर देगी? क्या जगन्नाथ मिश्रा युवा और जिंदादिल पूर्वी से मिलने के बाद जिंदगी को एक नए नजरिए से देखेंगे?
जानने के लिए देखिए ‘मोसे छल किए जाए’ रात 9 बजे और ‘दोस्ती अनोखी’ रात 9:30 बजे, 7 फरवरी से, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


