- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
उदयपुर की पहली अत्याधुनिक एस आर एल डायग्नोस्टिक्स लेबोरेटरी का शुभारम्भ
राजस्थान में एसआरएल की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम
उदयपुर, 2021: गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, सबसे बड़े मान्यता प्राप्त लैब नेटवर्क वाली भारत की अग्रणी डायग्नोस्टिक्स श्रृंखला एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए उदयपुर, राजस्थान में अपनी पहली प्रयोगशाला शुरू की।
नई प्रयोगशाला सामान्य पैथालॉजी – बायोकेमिस्ट्री से लेकर प्रिवेंटिव केयर पैकेज, नियमित हिमेटौलॉजी, कोएग्युलेशन स्टडीज और हार्मोन लेवल जांचने का एक विस्तृत मेनू प्रदान करेगी। यह लैब शहर के मध्य गोकुल टॉवर, एफ ब्लॉक, सेक्टर – 14, हिरणमगरी, में स्थित है और शहर को बेहतर सेवा देने के लिए सुविधा और आराम के साथ एसआरएल परीक्षणों की गुणवत्ता देने के लिए तैयार की गई है। प्रयोगशाला का उद्घाटन श्री फूल सिंह मीणा, विधायक-उदयपुर ने ललित कथैट, बिजनेस हेड, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स और डॉ अनुराग बंसल, डायरेक्टर-लैब ऑपरेशंस, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स की उपस्थिति में किया।
लैब के शुभारम्भ के अवसर पर श्री आनंद के. – सीईओ, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने कहा – “हम एसआरएल अनुभव को अपने ग्राहकों के करीब लाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। हम जहां भी काम करते हैं; आजीवन संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम मानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का अधिकार है और इस प्रयोगशाला के शुभारंभ के साथ हम न केवल बेहतरीन डायग्नोस्टिक क्षमता को अपने ग्राहकों के करीब ला रहे हैं बल्कि साथ ही एक आरामदायक और शानदार ग्राहक अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं। यह नई लैब हमें उदयपुर के नागरिकों को तेज़ टर्न-अराउंड टाइम देने में मदद करेगी।”
उन्होंने आगे कहा – “देश की अग्रणी डायग्नोस्टिक्स कंपनियों में से एक के रूप में हम अपने ग्राहक – केंद्रित फोकस पर गर्व करते हैं और देश भर में लैब और सेंटर्स शुरू करके और भी अधिक ग्राहकों को अपनी और आकर्षित कर ख़ास तरीके से अपने ब्रांड का अनुभव कराने के लिए तैयार हैं। उदयपुर में इस लैब की शुरुआत के साथ हमने अपने मरीजों के लिए शहर में अपनी होम विजिट सेवाओं को भी शुरू किया है।
इस नई प्रयोगशाला के जुड़ने के साथ, एसआरएल के पास अब पूरे राजस्थान में 8 लैब्स और और 55 कलेक्शन सेंटर्स का एक नेटवर्क है। एसआरएल डायग्नोस्टिक्स शहरवासियों को होम कलेक्शन की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। जांचों के लिए बुकिंग SRL डायग्नोस्टिक्स की समर्पित फोन लाइन 8003241857 का उपयोग करके की जा सकती है। SRL अपने नेटवर्क में मरीजों, डॉक्टरों और अस्पतालों के लिए प्रयोगशाला की पहली पसंद बनने का प्रयास करता है।
पैथोलॉजी से जुड़े डायग्नोसिस या ट्रीटमेंट को प्रभावित करने वाले सभी स्वास्थ्य संबंधी निर्णयों में से 70% मामलों में, निदान किसी भी रोग प्रबंधन के लिए पहला महत्वपूर्ण कदम है। एसआरएल के पास अपने ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक नवाचारों के अलावा देश में सबसे अनुभवी और प्रसिद्ध डॉक्टरों का एक व्यापक और सबसे बड़ा नेटवर्क है। अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स भारत भर में फैले 600 से अधिक शहरों में रोगियों के जीवन को प्रभावित करता है, जिसमें डॉक्टरों और तकनीशियनों की संख्या सबसे अधिक है और 4,000 परीक्षणों का एक पोर्टफोलियो है जो हर साल औसतन 1.3 करोड़ रोगियों की सेवा करने के लिए तैयार किया गया है। ग्राहक – केंद्रित सेवा, इनोवेशन और शानदार क्वालिटी सर्विसेज पर एसआरएल के फोकस ने हमें देश में डॉक्टर्स द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली डायग्नोस्टिक्स श्रृंखला बना दिया है।


