- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्यारेलाल शर्मा के साथ काम करने के लिए उदित नारायण ने 2 साल तक संघर्ष किया!
ज़ी टीवी पर शुरू हुए ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ के लिए म्यूज़िक लीजेंड्स – कुमार सानू, उदित नारायण और अल्का याग्निक बन गए हैं मेंटर्स
पिछले सात सफल सीजंस से बाल गायकों की मधुर आवाजों और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ रियलिटी टेलीविजन पर राज करने के बाद ज़ी टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स अब सीजन 8 के साथ लौट आया है। इस नए सीजन में भारतीय संगीत के दिग्गज – अल्का याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू जजों के रूप में नजर आ रहे हैं और पॉपुलर एंकर मनीष पॉल इस शो के होस्ट हैं।
इस वीकेंड दर्शकों को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के पॉपुलर हिट गानों की एक ट्रीट देखने को मिलेगी, साथ ही मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर प्यारेलाल शर्मा इस शो में अपनी पत्नी सुनीला शर्मा के साथ नजर आएंगे। इस मौके पर जहां सभी जजों और प्यारेलाल जी ने अपने करियर की कई दिलचस्प बातें बताई और सभी को पुरानी यादों में ले गए, वहीं उदित नारायण ने इंडस्ट्री में अपने पहले ब्रेक के बारे में बताया जो उन्हें प्यारेलाल के जरिये मिला था।
इस दौरान ‘डफली वाले‘ गाने पर कंटेस्टेंट तनिष्का सरकार की शानदार परफॉर्मेंस के बाद उदित नारायण ने बताया कि कैसे वो हर दिन इस उम्मीद में प्यारेलाल जी के घर जाते थे कि उन्हें ये महान संगीतकार एक बड़ा ब्रेक देंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे प्यारेलाल जी जैसी संगीत विभूतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। असल में 2 वर्षों तक जब भी मुझे समय मिलता, तो मैं उनके घर चला जाता था, और वो इतने व्यस्त होने के बावजूद मुझसे बिना यह पूछे मेरा स्वागत करते थे कि मैं हर दिन क्यों चला आता हूं। ‘ओम शांति ओम‘, ‘डफली वाले‘ जैसे उनके सभी पॉपुलर गाने मेरे सामने ही रिकॉर्ड हुए थे और मैं इन दिग्गजों के बीच किसी विशाल समुद्र में एक छोटी-सी मछली की तरह था!
उदित नारायण ने आगे बताया, ‘‘एक दिन रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मैंने हिम्मत करके प्यारेलाल जी से कह दिया, ‘आज मैं यहां से नहीं जाने वाला।‘ उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘बिल्कुल मत जाओ, हम आज तुम्हारा गाना सुनेंगे।‘ मैं बहुत खुश हुआ और मैंने एक लोकगीत और एक पुराना गाना सुनाया।
मेरी आवाज सुनकर उन्होंने कहा, ‘इसी मुंबई शहर में तुम्हारा टाइम भी आएगा, बस उसका इंतजार करो।‘ उसके बाद उन्होंने मुझे कई अवसर दिए। यहां तक कि लक्ष्मीकांत जी ने भी मुझे बहुत प्यार दिया और मैं वाकई उनका आभारी हूं।‘‘ वैसे यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि प्यारेलाल और लक्ष्मीकांत ने अनेक टैलेंटेड लोगों को कई सुनहरे अवसर दिए और उनमें से एक हैं उदित नारायण!
जाने-माने कंपोज़र प्यारेलाल शर्मा और उनकी पत्नी सुनीला शर्मा के साथ दर्शकों को 60, 70 और 80 के दशक के गाने सुनने को मिलेंगे, जिसे बेहद टैलेंटेड लिटिल चैंप्स प्रस्तुत करेंगे। जहां सई और राधिका ने ‘हवा हवाई‘ गाने पर एक जोरदार डुएट परफाॅर्मेंस दी, वहीं ‘बोल बेबी बोल‘ गाने पर हंसराज और धानी की युगल परफाॅर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। कुल मिलाकर, सारेगामापा लिटिल चैंप्स का अगला एपिसोड ढेर सारे सुरीले गानों और दर्शकों के लिए ढेर सारे सरप्राइज़ से भरा होगा।
ज्यादा जानने के लिए देखिए सारेगामापा लिटिल चैंप्स, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।


