- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
यूनियन एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने यूनियन मीडियम ड्यूरेशन फंड के लॉन्च की घोषणा की
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सहायक कंपनी यूनियन एसेट मैनेजमेंट कंपनी और दाई-इची लाइफ होल्डिंग्स, इंक ने यूनियन मीडियम ड्यूरेशन फंड की शुरुआत की घोषणा की।
यह एक ओपन-एंडेड मीडियम डेट स्कीम है, जिसमें पोर्टफोलियो की मैकाले अवधि 3 से 4 साल के बीच होती है।
यूनियन मीडियम ड्यूरेशन फंड का एनएफओ 24 अगस्त को खुलेगा और 7 सितंबर को बंद हो जाएगा। एलॉटमेंट आवंटन 14 सितंबर को होगा और कंटीन्यूअस सेल तथा पुनर्खरीद (रीपर्चेज) के लिए यह 21 सितंबर को फिर से खुलेगा।
यह स्कीम क्रिसिल मीडियम टर्म डेट इंडेक्स के अगेंस्ट बेंचमार्क की गई है और श्री पारिजात अग्रवाल व श्री अनिंद्य सरकार इसको मैनेज करेंगे। इस स्कीम में आवश्यक न्यूनतम निवेश 5,000 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणक में।
यूनियन एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री जी. प्रदीपकुमार ने कहा, ”यूनियन मीडियम ड्यूरेशन फंड की शुरुआत हमारी कंपनी की तरफ से पेश की जा रही फिक्स्ड इनकम डेट स्कीम की कमी को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
पोर्टफोलियो का निर्माण हाई क्रेडिट क्वालिटी वाले पीएसयू / कॉर्पोरेट बांड्स और भारत सरकार की प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) के स्ट्रेटजिक आवंटन के विवेकपूर्ण संयोजन से होगा। इस स्कीम के लिए पोर्टफोलियो का निर्माण हमारी मजबूत निश्चित आय निवेश प्रक्रिया द्वारा निर्देशित होगा।”
यूनियन एएमसी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और जापान के दाई-इची लाइफ द्वारा सह-प्रायोजित है। कंपनी जुलाई 2020 तक 4,000 करोड़ रुपये से अधिक एयूएम को मैनेज करती है।
भारत के छोटे शहरों और कस्बों से निवेशकों की जरूरतों को पूरा करने में यूनियन एएमसी काफी सफल रहा है। कंपनी ने 200,000 से ज्यादा फोलियोज जोड़े हैं, जिनमें से 75,000 फोलियो पहली बार के निवेशक हैं। लगभग 70 फीसदी यूनियन एएमसी निवेशक पहली बार के निवेशक हैं और वर्तमान में लगभग 44 प्रतिशत फोलियोज, बी-30 शहरों से आते हैं।


