- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
इंदौर फिलेटेलिक ब्यूरो के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आवरण का अनावरण
इंदौर जीपीओ स्थित फिलेटेलिक ब्यूरो के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 01 जनवरी 2026 को विशेष आवरण का अनावरण श्रीमती प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल इंदौर परिक्षैत्र द्वारा किया गया |
श्रीमती प्रीती अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि मध्यप्रदेश के ह्रदय स्थल इंदौर शहर में डाक टिकटो को उनके संग्रहणकर्ताओ तक पहुँचाने के माध्यम स्वरूप इंदौर फिलेटेलिक ब्यूरो की स्थापना वर्ष 1975 में को इंदौर जीपीओ में की गई थी | इंदौर फिलेटेलिक ब्यूरो की स्थापना से लेकर अब तक ब्यूरो अपने अथक परिश्रम एवं डाक टिकट संग्रहणकर्ताओ के सहयोग से अपनी स्थापना के स्वर्ण जयंती की ओर अग्रसर हो राज्य एवं देश में अपनी विशेष पहचान बना रहा है |
श्रीमती प्रीती अग्रवाल ने फिलाटेली के महत्व एवं डाक टिकटों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक धरोहर को संजोने में फिलाटेलिक ब्यूरो की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। इंदौर फिलेटेलिक ब्यूरो पुरे प्रदेश में एक मात्र ब्यूरो है जिसका स्वयं का “परमानेंट पिक्टोरिअल कैंसलेशन PPC” है, जिसमे इंदौर की शान राजवाडा की प्रतिकृति है | इस ब्यूरो द्वारा विगत वर्षो में कई विशेष आवरण जारी किये गए है जिनमें मुख्य रूप से भारत रत्न लता मंगेशकर, इंदौर की शान और पहचान रंगपंचमी गैर, एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत इंदौर आलू , मध्य प्रदेश 2022 रणजी ट्राफी चैंपियन, अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट, पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर का 300वां जन्मोत्सव, भारत की पहली महिला एक दिवसीय क्रिकेट विश्वकप विजय 2025 आदि |
इंदौर फिलेटेलिक ब्यूरो के माध्यम से माय स्टाम्प की सुविधा की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम शुल्क पर आमजन स्वयं अथवा प्रियजनों की तस्वीर के वैयक्तिक डाक टिकट भी तत्काल जारी करवा सकते है जिन्हें डाक प्रभार के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है |
श्रीमती प्रीती अग्रवाल ने बताया कि इस ब्यूरो में आज़ादी के पहले के भी डाक सामग्री को आमजन हेतु प्रदर्शित किया गया है | इस अवसर पर वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट श्री रविन्द्र नारायण पहलवान ने भी अपने विचार रखे | कार्यक्रम में डाक विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं इंदौर शहर के कई डाक टिकिट संग्राहक भी उपस्थिति रहे |


