- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
द ट्रेटर्स की विनर बनीं उर्फी जावेद: “ये सफर मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक था”
हमेशा चर्चा में रहने वाला रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ खत्म हो चुका है और फिनाले में उर्फी जावेद ने अपनी शानदार गेम से सबका दिल जीतते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जीत के बाद उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी बिग बॉस से लेकर द ट्रेटर्स तक की जर्नी को याद किया। उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें करण जौहर पहले बिग बॉस में उनका नाम अनाउंस कर रहे हैं और अब द ट्रेटर्स की विनर घोषित कर रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा –
“बिग बॉस से निकलने के बाद द ट्रेटर्स जीतना 🏆… ये सफर आसान नहीं था। कई बार रोई, कई बार लगा अब नहीं होगा, लेकिन मैंने कभी रुकना नहीं सीखा। लोग क्या कहेंगे, ये कभी नहीं सोचा। शायद यूनिवर्स जानता था मुझे ये जीत कितनी जरूरी थी।”
उन्होंने आगे लिखा – “बिग बॉस के बाद लगा था अब कुछ अच्छा नहीं होगा। उस वक्त दोस्तों से उधार लेकर कपड़े खरीदे थे। नहीं पता था वो उधार कब चुकाऊंगी। लेकिन मैंने खुद पर भरोसा रखा। लोग हमेशा शक करते रहे, आज भी करते हैं, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। नफरत ने कभी नहीं रोका और न आगे रोकेगी। मैंने तीन ट्रेटर्स को बाहर किया, ये सिर्फ किस्मत नहीं थी, ये मेरी स्ट्रैटेजी थी। आखिरी पल तक डटी रही।”
द ट्रेटर्स में उर्फी जावेद ने अपने बेबाक अंदाज़ और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ये गेम अपने तरीके से खेला और अपनी मेहनत से जीत हासिल की।
अगर आप भी ये शो देखना चाहते हैं तो अमेज़न प्राइम वीडियो पर द ट्रेटर्स सीजन 1 देख सकते हैं।


