- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उर्वशी रौतेला ने कुछ इस तरह मनाया मदर्स डे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर
मदर्स डे एक ऐसा उत्सव है जहाँ हम सभी अपनी माँ को पूरा एक दिन समर्पित करते है। उनके दी गई तालीम और बताए गए सही रास्तो पर चलने की कोशिश करते है। इस दिन हम सभी अपनी माँ को शुक्रिया कहते है और उनकी पूरा दिन सेवा करते है। ये सिर्फ एक दिन के लिए नही होना चाहिए बल्कि हमारी ज़िंदगी का हर एक दिन उनके ही नाम होना चाहिए।
आम लोग ही तरह बॉलीवुड जगत के कई छोटे बड़ी हस्तियां भी सोशल मीडिया के जरिए सभी को अपने निजी ज़िंदगी से रूबरू करवाते है। और उनकी कहानी से सभी लोग को प्रेरित करते है कि आखिर उन्होंने अपनी माँ से क्या कुछ सीखा है। किस तरह उनकी माँ एक मजबूत ढाल की तरह हर परिस्थिति में उनके साथ कड़ी रही।
लेकिन इस महामारी ने सभी को अपने अपने घरो में कैद कर दिया है पूरा देश अपने घरों में है कुछ अपने परिवार के साथ और कुछ अपनो से दूर। बॉलीवुड अभिनेताओं ने सभी को जागरूक करने और सभी को सोशल मीडिया के ज़रिए मनोरंजित करने का बेड़ा उठाया है। और इस बार मदर्स डे पर कई हस्तियों ने अपने प्रसंशको को एक मैसेज भी दिया है। उन्ही में से एक है बॉलीवुड की मशहूर और सबसे खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला।
उन्होंने बताया कि आखिर उनकी माँ मीरा रौतेला ने उन्हें किस तरह सपोर्ट किया है अब तक। उर्वशी कहती है, ” जब मैंने दक्षिण कोरिया में ‘मिस टूरिज्म वर्ल्ड, चाइना’ और ‘मिस एशियन सुपरमॉडल’ के लिए दो अंतर्राष्ट्रीय पेजेंट जीती थी तब पूरी यात्रा के दौरान वो मेरे साथ थी और मुझे आज भी याद है, जब मुझे नही पता था कि मैं वास्तव में अपने जीवन के साथ क्या करना चहती हूँ।
मुझे अपने करियर, लक्ष्य, सपने क्या हैं ? और क्या मैं सही रास्ते पर हूँ या नहीं? मेरी माँ मेरे साथ हमेशा खड़ी रही थी और मुझे प्रेरित और समर्थन करती रही, और मैं वास्तवमें में आज जहां हूँ उनकी वजह से हूँ। और मैं अपने आपको उसके लिए भाग्यशाली महसूस करती हूँ। “
वे आगे कहती है,” वह एक संपूर्ण महिला हैं और जैसा कि मैंने कहा कि वह एक सुपरवुमन वंडरवूमन हैं। वह हर चीज के मामले में परफेक्ट और ऑल-राउंडर हैं। चाहे वह कुकिंग, डांसिंग, सिंगिंग या बिजनेस, ब्यूटी या मेकअप हो। सभी DIY और देसी होममेड स्किन केअर जो मैंने सीखा है, ये सभी उन्हीं से आए हैं।
वह एक भारतीय महिलाओं की एक सच्ची परिभाषा है। और मैंने जीवन के बारे में जो कुछ भी सीखा है, वह सब उन्ही से सीखा है। ‘मैं वास्तव में बहुत खुश हूँ कि मुझे मीरा रौतेला की बेटी होने का आशीर्वाद मुझे मिला।’ और मैं सभी देश की माताओ को मदर्स डे की शुभकामनाएं देना चाहती हूँ।”
तो वहीं अगर काम की बात करे तो, उर्वशी इस साल दो मूवी में नज़र आने वाली थी लेकिन लॉक डाउन के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नए रिलीज़ डेट का इंतज़ार है। उनकी मूवी वर्जिन भानुप्रिया के कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है।
ये मूवी एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो कि लड़कियों के ऊपर आधारित है। दूसरी मूवी एक तमिल रीमेक है जिसका नाम अभी तक नही तय किया गया है। ये दोनों मूवी लॉक डाउन खुलते ही नए रिलीज़ डेट के साथ आप सिनेमाघरों में देख सकेंगे।


