- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उर्वशी रौतेला ने ‘एनबीके109’ के सेट पर मनाई प्री-बर्थडे पार्टी, केएस रवींद्र बॉबी और बालकृष्ण के साथ 25 लाख रुपये का शाही केक (30K यूएसडी केक) हुई वायरल!
भारतीय मनोरंजन उद्योग की हमारी सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर 70.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ, नरेंद्र मोदी और विराट कोहली के बराबर की लोकप्रिय है, उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, वह फोर्ब्स की शीर्ष 10 में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय हैं और देश में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री उर्वशी 550 करोड़ का विशाल साम्राज्य बनाने में कामयाब रही हैं। उर्वशी रौतेला और उनका पूरा परिवार आधिकारिक तौर पर संयुक्त अरब अमीरात से प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा प्राप्त करने वाला पहला परिवार है। वर्षों से अपनी कड़ी मेहनत और प्रयासों से उर्वशी रौतेला फिल्म इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

उर्वशी रौतेला आज के समय में भारतीय मनोरंजन उद्योग की शायद एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका हिंदी फिल्म उद्योग के साथ-साथ दक्षिण सिनेमा में भी जबरदस्त क्रेज है। उनकी आनेवाली साउथ फिल्म है ‘एनबीके109’ जिस में वह नंदामुरी बालकृष्ण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएगी इस फिल्म का डायरेक्शन केएस रवींद्र ने किया है। फिल्म में दुलकीर सलमान और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी हैं। उर्वशी रौतेला के जन्मदिन से कुछ दिन पहले ‘एनबीके109’ की टीम ने उनके लिए एक सर्प्राइज़ जन्मदिन समारोह का आयोजन किया।
वास्तव में 25 फरवरी को पैदा हुई उर्वशी ने एनबीके109 के सेट पर एक विशेष और दिल छू लेने वाली प्री-बर्थडे पार्टी मनाई। बात जब उर्वशी रौतेला की है, तो चीजों को वास्तव में भव्य होने की जरूरत है, तो हुआ भी ऐसा ही। उर्वशी रौतेला ने यहाँ 30 हजार अमेरिकी डॉलर का यानि की भारतीय रूपियों में 25 लाख की कीमत वाला एक विशेष शाही केक काटा, जिसे लेकर उर्वशी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। उर्वशी रौतेला द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें उर्वशी रौतेला एक विशाल और बेहद महंगा थ्री-टियर केक काटती नजर आ रही हैं, जिसे वह अपने निर्देशक केएस रवींद्र को खिलाती हुई भी नजर आ रही हैं। साटन शर्ट के साथ सुंदर डेनिम पैंट में यह दिवा बिल्कुल शानदार लग रही थी।
प्लैटिनम केक बाय नोब्यू इकारा को बनाने वालों ने उर्वशी के इस भव्य केक के बारे में बात की,
“यह शाही केक तीन फीट लंबा था और इसे चीनी पेस्ट धनुष, रिबन, फूल इत्यादि से सजाया गया था, जो इसे एक हटके रूप देता था। केक का फ्रूटकेक स्वाद और इसमें शामिल इसे बनाने के कौशल ने इसे रॉयल बना दिया था। इस खूबसूरत केक को प्लैटिनम चेन से सजाया गया था, लेकिन जो चीज इसे खास बनाती थी वह सादे फोंडेंट और फ्रॉस्टिंग से ढके खाने योग्य प्लैटिनम फ्लेक्स की उपस्थिति।”
काम के मोर्चे पर, इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री के पास अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’, बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘एनबीके109’, सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’ (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्सपेंडेबल्स का रीमेक), रणदीप हुडा, ब्लैक रोज़ के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’, जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उर्वशी रौतेला ‘जेएनयू’ नामक एक आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगी, जो एक बायोपिक है, जहां वह कॉलेज राजनेता की भूमिका निभा रही हैं और इस में वह एक म्यूजिक वीडियो में ‘जलेबी’ फेम जेसन डेरुलो के साथ भी नजर आएगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


