- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
उर्वशी रौतेला ने दी अपने प्रसंशको को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई
आज रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया है और पूरा देश प्यार और शांति के त्योहार ईद-उल-फितर को मना रहा है। इस अवसर पर आम आदमी सहित बॉलीवुड सितारे अपने परिवार और दोस्तों के साथ ईद-उल-फितर के जश्न में व्यस्थ है। लेकिन हर साल से अलग इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण ईद मनाने का अंदाज़ थोड़ा जुदा है।
बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को ईद के अवसर पर शुभकामनाएं साझा कर रही है। दिवा और बॉलीवुड सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने हाल ही में खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए अपने सभी चाहने वालो को ईद की मुबारकबाद दी।
बॉलीवुड स्टार उर्वशी रौतेला ने अपने परिवार के साथ ईद का जश्न मना रही है। और अपने सभी चाहने वालो, प्रसंशको और दोस्तों को ईद की मुबारकबाद सोशल मीडिया के माध्यम से दी। जिसमे उन्होंने फराज मनन की डिज़ाइन की हुई खूबसूरत सी अनारकली ड्रेस पहने हुए थ्रो बैक पिक्चर को साझा करते हुए लिखा- ‘अच्छे स्वास्थ्य, दोस्ती और प्यार के लिए शांति और सद्भाव की कामना, मेरे सभी प्रशंसकों और दोस्तों को ईद मुबारक, स्टे होम स्टे सेफ’। ‘
उर्वशी रौतेला को आखिरी बार फिल्म पागलपंती में देखा गया था। जिसमे उनके साथ अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। उर्वशी रौतेला अपनी आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के लिए कमर कस रही हैं जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया है। जिसके कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है। यह एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो कि लड़कियों के जीवन पर आधारित है।


