- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर नकारात्मकता के बारे में की बात: बॉलीवुड में बाहरी लोगों को TRP हासिल करने के लिए एक वस्तु के रूप में माना जाता है।
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जिन्हें एक फैशन आइकन के रूप में जाना जाता है, उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही नकारात्मकता के बारे में बात की। उर्वशी रौतेला जो विभिन्न मुद्दों के बारे में हमेशा से ही मुखर रही हैं, ने कहा कि पिछले 3 – 4 महीने बहुत तनावपूर्ण रहे हैं। अभिनेत्री का कहना है कि सोशल मीडिया स्पेस में बहुत नकारात्मकता है जिसने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया है।
उर्वशी रौतेला ने कहा, ” COVID के कारण 2020 में बॉलीवुड की गतिशीलता पूरी तरह से बदल गई है। मैं आलिया को एक अभिनेत्री के रूप में पसंद करती हूं, लेकिन मेरी फिल्म वर्जिन भानुप्रिया को IMDB पर अधिक रेट किया गया था और यूजर की समीक्षा के अनुसार भी इस फिल्म को Sadak 2 से बेहतर रेट किया गया है । यहाँ तक कि हाल ही आई में अनन्या की फिल्म खाली -पिली आई थी उस फिल्म से वर्जिन भानुप्रिया बहुत बेहतर थी।
मेरा मानना है कि मीडिया बहुत कुछ करता है और यह समीक्षा करता है, मीडिया की तरफ से स्टार किड्स की उनके फैशन सेंस, अभिनय और प्रदर्शन की सराहना की जाती हैं। वे कभी भी स्टार किड्स के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं बोलते हैं, वे बस बार-बार स्टार किड्स की तारीफ करते रहते हैं, भले ही किसी बाहरी व्यक्ति ने उनसे बेहतर काम किया हो, बाहरी व्यक्ति को हर छोटी-बड़ी बातों के लिए निशाना बनाया जाता जो गलत हो या न भी गलत हो। उन्हें TRP हासिल करने के लिए एक वस्तु के रूप में माना जाता है। “
उन्होंने आगे कहा, “शुरू में मुझ पर कई झूठे आरोप लगे थे कि मैं 2 बजे से सुबह 4 बजे तक ऋतिक रोशन को फोन पर बात किया करती थी। उस समय मैं भोली थी, मीडिया को समझने में टीम लगा। इन झूठे आरोपों से सेलिब्रिटीज को नुकसान होता है, चाहे वह स्टार किड हो या एक बाहरी व्यक्ति।
लेकिन महत्वपूर्ण बात जो हमें नोटिस करनी है, वह यह है कि इस तरह की कहानियां स्टार किड्स के लिए कभी नहीं होती हैं। मैं ऋतिक और उनके काम की प्रशंसक हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे पास उनके लिए एक प्यार का एंगल है। ये चीजें मानसिक स्वास्थ्य वाले लोग को प्रभावित करती हैं और शायद सुशांत के साथ भी यहीं हुआ होगा। ”
काम के मोर्चे पर, उर्वशी रौतेला को आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया था। इसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उर्वशी फिलहाल अपनी आगामी तेलुगु फिल्म “ब्लैक रोज” की शूटिंग में व्यस्त हैं।


