- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वैन ह्यूसन ने अपने नए सब-ब्रांड ‘डेनिम लैब्स’ को लॉन्च किया
मुंबई; अप्रैल, 2021: – आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के भारत में सबसे बड़े पावर ड्रेसिंग ब्रांड, वैन ह्यूसन ने आज अपने नए सब-ब्रांड ‘डेनिम लैब्स’ के लॉन्च की घोषणा की। वैन ह्यूसन डेनिम लैब्स वास्तव में डेनिम के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत है, जिसे आज के ज़माने के प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है जो काम-काज के बाद खेल-कूद जैसी शारीरिक गतिविधियों में शामिल होते समय किसी प्रकार की अड़चन नहीं चाहते हैं। ब्रांड ने ‘मूव इन द न्यू ब्लू’ नामक अपने नए कैंपेन का शुभारंभ किया है, जिसमें ब्रांड का चेहरा और भारत की प्रमुख बॉलीवुड स्टार ‘जैकलिन फर्नांडीस’ नज़र आएँगी।
वैन ह्यूसन डेनिम लैब्स को युवा प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो पहले से ज्यादा स्टाइलिश और आरामदेह होने के साथ-साथ निर्विवाद रूप से उनके लुक को तेज-तर्रार और परिष्कृत बनाता है, जिससे उन्हें चलने-फिरने में सच्ची स्वतंत्रता का एहसास होता है। यह ब्रांड वर्कवियर कैटेगरी में 128 वर्षों से अधिक के अनुभव से समृद्ध है, तथा इस नए सब-ब्रांड में इसी अनुभव का भरपूर लाभ उठाया गया है जो फैशन और कार्यक्षमता का प्रतीक है। इस सब-ब्रांड का प्रत्येक प्रोडक्ट आराम, प्रदर्शन, और एर्गोनॉमिक्स का बिल्कुल सही मिश्रण है।
वैन ह्यूसन डेनिम लैब्स पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए शर्ट, ट्राउजर, तथा ट्रकर्स, जैकेट और ब्लेज़र जैसे लेयरिंग पीस सहित पूरी कलेक्शन रेंज उपलब्ध कराएगा। इस कलेक्शन में स्टाइल को और अधिक आकर्षक बनाने वाले घटक भी शामिल हैं, जैसे कि ज्यादा ग्रिप और स्लीक लुक के लिए कॉन्टुर्ड वेस्ट, अतिरिक्त टिकाऊपन के लिए बेहद मजबूत सिलाई, चलने-फिरने में आसानी तथा पॉकेट तक आसान पहुंच के लिए पावर स्ट्रेच। ये डेनिम स्किनी, स्लिम और रेग्यूलर जैसी अलग-अलग फिटिंग्स मंन उपलब्ध हैं, तथा इन सभी में वॉश और फिनिश के विकल्प भी मौजूद हैं।
वैन ह्यूसन ने डेनिम लैब्स ब्रांड के प्रचार-प्रसार के लिए ‘मूव इन द न्यू ब्लू’ नाम के एक नए कैंपेन की भी शुरुआत की है। यह विज्ञापन जैकलीन पर केंद्रित है, जिसमें वह वैन ह्यूसन डेनिम लैब्स की विभिन्न प्रकार की डेनिम्स पहनकर ग्रूविंग, स्ट्रेचिंग के साथ-साथ शरीर को इधर-उधर झुकाते व आराम से चलते-फिरते हुए नजर आती है। इस विज्ञापन फिल्म में बेहद स्टाइलिश डेनिम्स की व्यापक रेंज दिखाई गई है, जो स्टाइलिश और आरामदेह डेनिम्स के प्रति जागरूक ग्राहकों के हर अवसर और हर मूड के लिए एकदम सही है। इस विज्ञापन को टेलीविजन, प्रिंट और डिजिटल जैसे विभिन्न माध्यमों में दिखाया जाएगा।
फेमस इनोवेशंस ने इस विज्ञापन की संकल्पना तैयार की है तथा यह नए घोषित सब-ब्रांड, डेनिम लैब्स के लिए वैन ह्यूसन का पहला कैंपेन है। यह नया सब-ब्रांड पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए डेनिम वियर की बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल रेंज को दर्शाता है। वैन ह्यूसन ने इस कलेक्शन को आधुनिक भारतीय युवा ग्राहकों के हर मूड के लिए तैयार किया है, जो फैशन के साथ-साथ कार्यक्षमता और आराम के प्रति अधिक लगाव रखते हैं। डेनिम लैब्स के लॉन्च के साथ, वैन ह्यूसन ने अपने ग्राहकों के लिए बोल्ड, स्टाइलिश, आरामदायक और बेहद चुलबुले डेनिम्स को प्रस्तुत किया है, जो बेमिसाल है।
नए ब्रांड के लॉन्च पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री अभय बहुगुणे, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, वैन ह्यूसन ने कहा, “हमने इस तथ्य को समझा है कि, देश के युवा ग्राहक कार्यस्थल पर लागू किए जा रहे नए मानदंडों को ध्यान में रखते हुए ऐसे डेनिम वेयर पहनना चाहते हैं, जो आरामदायक होने के साथ-साथ कामकाज के लिए उपयुक्त हो। हमने महसूस किया कि यह हमारे नए डेनिम सब-ब्रांड को लॉन्च करने का सबसे अच्छा समय है। डेनिम लैब्स में पर्सनालिटी को आधुनिक और बेहद खूबसूरत बनाने वाले तत्वों के साथ-साथ वैन ह्यूसन की प्रामाणिकता और विरासत भी समाहित है, जो निश्चित तौर पर आज के युवाओं को बेहद पसंद आएगी। हमारा यह नया ब्रांड उन युवाओं पर केंद्रित है, जो आत्म-प्रेरित, उत्साही, स्टाइलिश, तकनीक-प्रेमी, महत्वाकांक्षी और मुखर हैं। डेनिम लैब्स के लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य युवा प्रोफेशनल्स के लिए देश में सबसे पसंदीदा डेनिम ब्रांड बनना है।”
श्री बहुगुणे ने आगे कहा, “हमें पूरा यकीन है कि, इस कैंपेन के साथ हमारे दर्शक इस बात को स्वीकार करेंगे कि डेनिम लैब्स उनके वार्डरोब के लिए स्टाइलिश होने के साथ-साथ उनकी स्फूर्ति को बढ़ाने वाला है। जैकलीन ने #MoveInTheNewBlue के पूरे विचार को जीवंत किया है, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों को पसंद आएगा।”
इस साझेदारी के बारे में टिप्पणी करते हुए जैकलिन फर्नांडीस ने कहा, “वैन ह्यूसन परिवार के साथ जुड़ना और ब्रांड के इस नए वेंचर का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है। वैन ह्यूसन डेनिम लैब्स का प्रतिनिधित्व करके मैं सशक्त महसूस कर रही हूँ, जो पूरी तरह फैशन के प्रति मेरे विचार एवं विश्वास के अनुरूप है। वैन ह्यूसन के नए जमाने की ऊर्जा, युवा जोश और जीवंतता का समर्थन करते हुए मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूँ, जो इस श्रेणी में एक नए मानदंड स्थापित कर रहे हैं। निश्चित रूप से डेनिम लैब्स आधुनिक युवा पुरुषों और महिलाओं को एक नई राह दिखा रहे हैं, ताकि वे सबसे बेहतर स्टाइल और आराम के साथ दूसरों पर अपनी छाप छोड़ सकें।”
इस मौके पर फेमस इनोवेशंस की बिजनेस हेड, मिथिला सराफ, ने कहा, “डेनिम लैब्स के माध्यम से, हमने ऊर्जावान, क्रियात्मक और युवा जीवंतता के साथ वैन ह्यूसन के लिए नए रास्तों की तलाश की है। विविधता, गतिशीलता और स्टाइल के मामले में ब्रांड ने अपने दायरे को और आगे बढ़ाया है, और यह कैंपेन उन सभी विशेषताओं को बेहद मज़ेदार, हल्के-फुल्के और आकर्षक तरीके से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमें उम्मीद है कि यह कैंपेन ग्राहकों के दिलो-दिमाग में उतर जाएगा और वैन ह्यूसन डेनिम लैब्स के बारे में जानने के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ेगी।”


