- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
द कपिल शर्मा शो में वरुण धवन और सारा अली खान ने खोला अपनी पहली मुलाकात का राज़!
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘द कपिल शर्मा शो’ एक खास तरीके से क्रिसमस मनाने जा रहा है। यह शो इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक कुली नं.1 के कलाकारों का स्वागत करेगा, जिनमें वरुण धवन, सारा अली खान, शिखा तलसानिया, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, जावेद जाफरी, साहिल वैद्य और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शामिल हैं, जो इस शो में मनोरंजन का मजा कई गुना बढ़ा देंगे।
‘कुली नं.1’ वरुण धवन और सारा अली खान की साथ में पहली फिल्म है, जिसने लाखों प्रशंसकों के बीच जबर्दस्त उत्सुकता जगा दी है। वरुण धवन के साथ एक दिलचस्प चर्चा करते हुए कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि सारा अली खान के साथ उनकी पहली मुलाकात किस तरह हुई थी। तब वरुण धवन ने एक ऐसा किस्सा बताया, जिसे सुनकर सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।
वरुण ने कहा, “एक बहुत ही मजेदार घटना हुई थी, जब मेरी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई थी। उस दौरान मैं जिम करने होटल में जाता था। तब मैंने एक बच्ची को देखा, जो चश्मा पहने इधर से उधर फोन लेकर भाग रही थी। थोड़े समय बाद मैं लिफ्ट से जा रहा था और वो बच्ची लिफ्ट से निकल रही थी। जब मैंने लिफ्ट के अंदर से देखा, वो वही बच्ची घूमकर वापस मेरी लिफ्ट में आ गई और किसी को फोन किया।
बाद में मैंने महसूस किया कि वो लड़की मुझे घूर रही थी और मुझे देखकर हंस रही थी। मैं यह सोच रहा था कि यह किससे बात कर रही है फोन पर! क्योंकि नेटवर्क तो होता नहीं है लिफ्ट में। फिर मैं निकला और वही लड़की मेरे पीछे-पीछे आ गई और कुछ बोली नहीं।” यह घटना बताने के बाद वरुण ने कहा कि वो बच्ची कोई और नहीं बल्कि सारा अली खान थी। यह सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े।
कपिल ने भी उत्सुकतावश सारा से यह जानना चाहा कि वो उस दिन किसे फोन कर रही थीं। इस पर सारा ने शरमाते हुए कहा, “किसी को भी नहीं! फोन कर रही थी, लेकिन कुछ एक्टिविटी चाहिए होती है ना… किसी को घूर रहे हों, स्टॉक कर रहे हैं लिफ्ट में, तो इधर-उधर कुछ तो करना पड़ता है।” बाद में इन दोनों एक्टर्स ने बताया कि जब यह घटना हुई थी तब वरुण 23 साल के थे और सारा सिर्फ 15 साल की थी।
इस शो में आगे वरुण ने अपने बचपन की कुछ बातें भी बताईं, जब वो गोविंदा और अपने पिता डेविड धवन को साथ काम करते हुए देखते थे। वरुण ने बताया, “मैं सच बोल रहा हूं, जब चीची भैया (गोविंदा) और डैड साथ में काम करते थे, तब मुझे काम और मस्ती के बीच में फर्क पता नहीं चलता था। क्योंकि वो लोग इतने रंगीन मिजाज के इंसान हैं और उसमें कादर खान, शक्ति कपूर का जो व्यवहार होता था, मुझे ऐसा लगता था कोई मस्ती चल रही है।
मुझे याद है चीची भैया के चलने का वो अंदाज! वो उनके बॉय (जगदीश) को बुलाते थे और स्टील के गिलास में पानी पीते थे और जमीन पर बैठकर सीन पढ़ते थे। सीन पढ़ने के बाद बोलते थे, ‘हां डेविड मैं कर लूंगा।’ और ऐसा-ऐसा (हाथ हिलाते हुए) करते तो मुझे समझ नहीं आता था कि कुछ कम्युनिकेशन भी नहीं हो रहा है और ऐसा लगता था कि टेलीपैथी हो रही है। फिर गोविंदा बोलते थे ‘चलो टेक रेडी करो।’ उस कलाकार का जो कमांड था ना, वो गज़ब का था।”
इस शो में वरुण धवन ने लॉकडाउन के बाद टेलीविजन पर वापस लौटने पर कपिल शर्मा और उनकी टीम का भी शुक्रिया अदा किया और उन्हें कुछ सैंटा गिफ्ट्स भी दिए।


