- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन।
सिंघीतराई, सक्ती, 11 मई। भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत निमोही के नागरिकों के लिए वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित थर्मल पावर प्लांट द्वारा वाटर टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायत निमोही में मार्च से जून तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस वर्ष लगभग 120 परिवारों को प्रति दिन 12000 लीटर जल आपूर्ति से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि वेदांता पावर अपने प्रचालन क्षेत्रों में दीर्घकालिक सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए कटिबद्ध है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास का ऐसा वातावरण तैयार करना है जिससे प्रत्येक जरूरतमंद को समानता के साथ विकास के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जल संचय और उसकी उपलब्धता आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में यह प्रसन्नता की बात है कि निमोही के नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप जल की आपूर्ति की जा रही है जिससे उन्हें जल संकट से निपटने में मदद मिल रही है।
निमोही ग्राम पंचायत के सरपंच पारसमणि गभेल ने वेदांता पावर के बेहतरीन सामुदायिक विकास कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में कंपनी की ओर से नागरिकों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके गांव में जल स्तर बहुत कम है। सामान्यतः प्रति वर्ष मार्च महीने तक बोरवेल और कुएं सूख जाते हैं। गांव के लोगों के पास पानी की आपूर्ति का अन्य कोई विकल्प नहीं है। वेदांता पावर ने वर्ष 2023 से क्षेत्र में कार्य की शुरूआत की है तब से लोगों को गर्मी के दिनों में आवश्यकतानुसार जल की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।
वेदांता पावर के वाटर टैंकरों के जरिए लाभान्वित होने वाले नागरिक किरण कुमार बैरागी, राजू डनसेना एवं श्वेता डनसेना सहित अनेक नागरिकों ने बताया कि उनके गांव में प्रतिदिन जल की आपूर्ति तीन से चार बार की जाती है जिससे वे अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर पाते हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि वेदांता पावर के सामुदायिक विकास के कार्य उत्कृष्ट हैं। नागरिकों ने बताया कि जलापूर्ति के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नागरिकों को उत्कृष्ट सुविधा दी जा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित परियोजनाएं एवं प्रशिक्षण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। वेदांता पावर के उत्कृष्ट सहयोग के लिए निमोही सरपंच ने आभार प्रकट किया है।


