- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
न्यू विक्टोरिनॉक्स शॉप-इन-शॉप एट गूट राइज
फीनिक्स सिटाडेल मॉल इंदौर में विक्टोरिनॉक्स ने अपने रिटेल फुटप्रिंट का किया विस्तार
भारत में स्विट्जरलैंड के दिल से प्रतिष्ठित स्विस ब्रांड विक्टोरिनॉक्स ने मध्य प्रदेश के इंदौर में फीनिक्स सिटाडेल मॉल में स्थित गूट राइज में एक और शॉप-इन-शॉप के साथ नई शुरुआत की है। प्रीमियम शॉपिंग मॉल में शॉप पर प्रसिद्ध स्विस आर्मी चाकू से लेकर रसोई के चाकू, घड़ियां और ट्रैवल गियर तक पूरे विक्टोरिनॉक्स प्रोडक्ट्स को आप पहली बार इंदौर में अनुभव कर सकते है। मुंबई के पैलेडियम शॉपिंग मॉल में मई 2022 में स्टोर की सफलता के बाद भारत में अपने फुटप्रिंट को बढ़ाने की शुरूआत की है।
मध्य भारत के सबसे बड़े रिटेल डेस्टिनेशन फीनिक्स सिटाडेल में शॉप इन शॉप है। इसमें प्रीमिय म शॅापिग के इस डेस्टिनेशन में हाई-एंड स्टोर का एक बड़ी श्रृंखला मौजूद है। 1 मिलियन वर्ग फुट के इस रिटेल स्पेस में आप फूड,इंटरटेनमेंट का सबसे बेहतरीन अनुभव कर सकते है। यह मध्य भारत के सबसे सुंदर और विशाल मॉल में से एक है। 14 गूट राइज स्टोर भारत में स्थित है। गूट राइज स्टोर का कंसेप्ट अब भारत में अपना एक अलग स्थान बनाने में कामयाब हो रहा है। इसमें विक्टोरिनॅाक्स और उसके सहयोगी ब्रांड वेंडर के प्रोडक्ट की बड़ी रेंज है। इसमें क्वालिटी घड़ियां और ट्रेवल गियर भी कम कीमत में उपलब्ध है।
विक्टोरिनॅाक्स शॅाप-इन-शॉप शानदार लेआउट और खूबसूरत इंट्रेंस के साथ अपने ग्राहकों का स्वागत करता है। यहां विक्टोरिनॅाक्स के प्रोडक्ट खासतौर पर होम सेफ,प्रोफेशनल सेफ,ट्रेवलर्स,खानपान के शौकीन लोगों के लिए सबसे बड़ी रेंज पेश की गई है। स्टोर की सबसे खासियत है कि यहां आपको ट्रेवल गियर,घड़ियां,रसोई के चाकू,बर्तनों के साथ स्विस आर्मी चाकू जैसे कई अर्बन और आउटडोर में उपयोग करने वाले शानदार प्रोडक्ट की शॅापिंग करने का मौका मिलेगा। ब्रांड का फोकस है कि हम कभी भी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करते है। हमारा लक्ष्य है कि खूबसूरती से डिजाइन इनोवेटिव प्रोडक्ट ऐसे ग्राहकों तक पहुंचाया जो सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट की तलाश करने के साथ शॉपिंग पसंद करते है।
विक्टोरिनॉक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री कर्नल चन्धोक ने कहा कि “विक्टोरिनॉक्स शॉप-इन-शॉप कांसेप्ट के साथ इंदौर में हम बेहद लोकप्रिय प्रीमियम ब्रांड ला रहे हैं। प्रीमियम लोकेशन पर अब विक्टोरिनॅाक्स जैसा अद्भुत स्विस अनुभव ग्राहकों को देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारे पास अब 15 गूट राइज स्टोर है जिसमें विक्टोरिनॅाक्स शॉप-इन-शॉप भी है। आने वाले वर्षों में हम अपने उपस्थिति को और बेहतर बनाने की योजना कर रहे है।
भारत में विक्टोरिनॉक्स ब्रांड अपने क्वालिटी,इनोवेशन और डिजाइन के महत्व के जरिए यह भी दिखाता है कि कैसे कोई ब्रांड तेजी से विस्तार कर सकता है। इन ब्रांड मूल्यों ने भारत में विक्टोरिनॉक्स प्रोडक्ट रेंज ने ग्राहकों को तेजी से आकर्षित किया है, जो प्रीमियम प्रोडक्ट की भारतीय बाजार में बढ़ती मांग को प्रदर्शित करता है। विक्टोरिनॉक्स ने स्विस आर्मी चाकू, कटलरी, ट्रेवल गियर और घड़ियों में अपनी मजबूत ब्रांड उपस्थिति को पेश करता है। साथ ही दिसंबर 2023 के अंत तक 10 और शॉप-इन-शॉप के विस्तार योजना भी बनाई है।
नया क्रॉसलाइट ट्रॉली और बैग कलेक्शन विक्टोरिनॉक्स एक सॉफ्टसाइड लगेज के लिए खासतौर इनोवेटिव डिजाइन किया गया है। इसमें वजन और क्षमता के साथ आप इसे व्यावहारिक रूप में बेहतर तरीके के साथ आसानी से उपयोग कर सकते है।
इनोवेटिव मटेरियल के साथ आसान पैकेजिंग का क्रॉसलाइट विकल्प है। ट्रेवलर्स के लिए छोटी बिजनेस यात्रा हो या फिर फैमिली वेकेशन के लिए यह एकदम सही है। फुर्तीली ट्रॉली बैग को आप फैमिली के साथ आसानी से उपयोग भी कर सकते है। विक्टोरिनॉक्स ने ऐरॉक्स कलेक्शन की वर्ष 2020 में शुरुआत के साथ हल्के लेकिन मजबूत सूटकेस के साथ आसान यात्रा के सपने को सच कर दिया है। यह 100 प्रतिशत प्योर और रेसिस्टेंट पॉली कार्बोनेट से बना है और इसके कलेक्शन ने इंडस्ट्री में हाई टेस्टिंग स्टैंडर्ड को पार कर लिया है। कैरी-ऑन का वजन सिर्फ 2.3 किलोग्राम है। हल्का, हाई क्वालिटी और स्टाइलिश, ये सूटकेस ग्राहकों को एक बार फिर आर्श्चयचकित करने को तैयार है।
गूट राइज शॉप-इन-शॉप्स पूरे भारत के मॉल्स के साथ-साथ प्रमुख हवाई अड्डों पर स्थित हैं। शॉपिंग मॉल स्टोर्स और हवाई अड्डे के स्टोर पर ट्रेवल गियर,घड़ियां,परफ्यूम जैसे सभी उत्पादों पर फोकस किया गया है। गूट राइज का अर्थ जर्मन में “हैप्पी जर्नी” है, यह दर्शाता है कि विक्टोरिनॉक्स उत्पादों को भरोसेमंद साथी के रूप में कैसे डिजाइन किया गया है जो न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाता है, बल्कि दैनिक जीवन के रोमांच को भी आसान बनाता है।
विक्टोरिनॉक्स एजी ग्लोबली ऑपरेटिंग फैमिली बिजनेस है, जो आज चौथी पीढ़ी द्वारा चलाया जाता है। कंपनी का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के केंद्र में इबैक, कैंटन श्विज़ में स्थित है। यहीं पर कंपनी के संस्थापक कार्ल एल्सनर ने 1884 में अपना कटलरी व्यवसाय स्थापित किया। कुछ वर्ष बाद प्रसिद्ध «मूल स्विस आर्मी नाइफ» को डिजाइन किया।
इस बीच, कंपनी न केवल विश्व प्रसिद्ध पॉकेट चाकू बनाती है, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले घरेलू और पेशेवर चाकू, घड़ियां, ट्रेवल गियर भी बनाती है। वर्ष 2005 में, कंपनी ने डेलेमोंट में वेंगर एसए का अधिग्रहण किया। वेंगर पॉकेट चाकू को 2013 में विक्टोरिनॉक्स रेंज में शामिल किया गया था, ताकि वेंगर उत्पाद पोर्टफोलियो में आज घड़ियां और ट्रैवल गियर शामिल हों। उत्पाद ऑनलाइन, स्वयं के स्टोरों के साथ-साथ 120 से अधिक देशों में सहायक कंपनियों और वितरकों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध हैं। वर्ष 2022 में कंपनी ने अपने 2 200 से अधिक कर्मचारियों के साथ सीएचएफ 426 मिलियन की बिक्री की है।


