- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
विजय नगर अग्रवाल महासंघ की पहल पर जरूरतमंदों को 80 हजार की मदद
वार्षिक मिलन समारोह में सहायता राशि का वितरण
इंदौर. विजय नगर अग्रवाल महासंघ के सेवा कार्यों का श्रीगणेश संगठन के वार्षिक मिलन समारोह एवं जरूरतमंदों को मां वैष्णोदेवी मंगलश्री पारमार्थिक ट्रस्ट के सौजन्य से लगभग 80 हजार रू. की सहायता राशि के वितरण के साथ हुआ. यह राशि कन्या विवाह, शिक्षा सहायता एवं बीमार बंधु के उपचार मे प्रयुक्त होगी.
देवासनाका स्थित ओम सांई गोयल रिसोर्ट पर आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी किशोर गोयल, प्रकाश सिंघल (420 नमकीन वाले), राजेश बसंल, हरि अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित थे. संगठन के अध्यक्ष गोविंद मंगल, के.के. गोयल, अजय मंगल, नितेश बंसल, संजय मंगल बर्तन, अजय अग्रवाल, रमेश बंसल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया.
इस अवसर पर संगठन की पहल पर मां वैष्णोदेवी मंगलश्री पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन घर-घर से गोमाता के लिए रोटी एवं आहार एकत्र कर गौशाला तक पहुंचाने वाले मालवीय नगर के भागीरथ कुमावत का शॉल-श्रीफल से सम्मान करने के बाद समाज की कन्या रूपिशा के विवाह हेतु कन्यादान में 51 हजार रू. एक अन्य युवती काजल श्रीवास्तव को भी कन्यादान में 11 हजार रू., सरोज खंडेलवाल को शिक्षा सहायता के लिए 5100 रू., नमन मलतारे को 5100 रू. एवं तनु मलतारे को 1800 रू. की सहायता राशि अतिथियों द्वारा प्रदान की गई.
इसी श्रृंखला में स्कीम 71 स्थित मूक बधिर संगठन को भी 5100 रू. की राशि प्रदान की गई। समारोह के पश्चात महासंघ से जुड़े परिवारों ने महिलाओं एवं बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में भी उत्साह के साथ भाग लिया. महासंघ का सदस्यता अभियान निरंतर चलाने का निर्णय भी लिया गया। सुंदर कांड के पाठ के साथ समापन हुआ. अंत में अध्यक्ष गोविंद मंगल ने आभार माना.


