- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे ने जीता एम बाहा
इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, निरमा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद रहा ई-बाहा का विजेता
इंदौर. महिंद्रा द्वारा आयोजित बाहा एसएईइंडिया 2019 का पीथमपुर में बहुप्रतीक्षित 12वां संस्करण समाप्त हो गया. इसके कई यादगार क्षण लोगों के दिलों बस गये. इस कार्यक्रम में शामिल 120 एम-बाहा टीमों में से कुल 85 और 50 ई-बाहा टीमों में से 22 ने एंड्योरेंस इवेन्ट्स में भाग लिया।
इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, निरमा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद को सर्वश्रेष्ठ ई-बाहा टीम और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे को सर्वश्रेष्ठ एम-बाहा टीम घोषित किया गया. एंड्योरेंस इवेन्ट को भरत मूसद्दी, ईवीपी एवं सीएफओ, ऑटो सेक्टर, महिंद्रा एण्ड महिंद्रा लिमिटेड ने झंडी दिखाकर आरंभ किया.
इस अवसर पर उनके साथ उमेश शाह, सीनियर वीपी एवं सीओओ (सीवीआरबीयू), गेब्रियल इंडिया लिमिटेड, संयोजक – बाहा एसएईइंडिया 2019, राकेश सूद, एमडी, ट्रिम इंडिया, और डॉ. के.सी. वोरा, सीनियर एडवाइजर, बाहा एसएईइंडिया और वरिष्ठ उप निदेशक, एआरएआई मौजूद रहे. उल्लेखनीय है कि यह आयोजन ई-बाहा का पांचवा संस्करण था जिसका उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का लाभ उठाने के लिए प्लेटफार्म प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में पीथमपुर के 50 कॉलेजों की भागीदारी रही. इस अवसर पर श्री शाह, ने कहा कि बाहा एसएईइंडिया का उद्देश्य इंजीनियरिंग प्रतिभा को एक ऐसा वातावरण प्रदान करना है जो उन्हें न केवल सीखने के लिए प्रोत्साहित करे, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान के जरिये भी उनका विकास करे।
इनको भी किया पुरस्कृत
स्टैटिक इवेन्ट्स के लिए टीमों को विभिन्न अन्य पुरस्कार प्रदान किये गये। एमआईटी, पुणे और श्री विष्णु इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ विमेन, भीमवारम, एपी ने क्रमश: एम-बाहा और ई-बाहा के लिए इंजीनियरिंग डिजाइन पुरस्कार प्राप्त किया। एनआईटी, जमशेदपुर ने गो ग्रीन- ऐमिशन अवार्ड जीता. बाहा एसएईइंडिया 2019 पीथमपुर के लिए 32 लाख रुपये की कुल पुरस्कार राशि के अलावा, छात्रों को इस तरह के एक प्रतियोगी कार्यक्रम में भागीदारी करने में उत्साह और उपलब्धि का अहसास हुआ.
चार घंटे के एंड्योरेंस टेस्ट से गुजरे
चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक स्टेटिक इवैल्यूएशन राउंड से हुई जिसमें डिजाइन इवैल्यूएशन, कॉस्ट इवैल्यूएशन और मार्केटिंग प्रेजेन्टेशन शामिल था। अंतिम दौर में, टीमों ने अपने रग्ड सिंगल सीट, ऑफ-रोड रिक्रिएशनल फोर-व्हील वेहिकल के अपने प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया और जिनका विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकन किया गया, जिसमें इंजीनियरिंग डिजाइन, सीएई, कॉस्ट और टेक्नोलॉजी इनोवेशन शामिल थे. डायनेमिक एवैल्यूएशन राउंड ने एक्सीलेरेशन, मैनुवर्बिलिटी, रॉक क्रॉल और सस्पेंशन एवं ट्रैक्शन के लिए वाहनों का परीक्षण किया. ड्यूरेबिलिटी इवैल्युएशन राउंड में वाहनों को ई-बाहा के लिए दो घंटे और एम-बाहा के लिए चार घंटे के एंड्योरेंस टेस्ट से गुजरना पड़ा. एंड्योरेंस इवेंट में प्रत्येक वाहन की लगातार चलने की क्षमता और विभिन्न बाधाओं वाले रफ टेरेन पर स्पीड का आकलन किया.


