- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
विघ्नहर्ता गणेश में एक डांस सीक्वेंस के लिए विंध्या तिवारी ने 8 घंटे तक की प्रैक्टिस
मुम्बई. “काल्पनिक परिस्थितियों में वास्तविक व्यवहार करना ही एक्टिंग कहलाती है।“ इस सूत्रवाक्य ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है, जिनमें से एक विंध्या तिवारी भी हैं, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो विघ्नहर्ता गणेश में बेहुला का रोल निभा रही हैं।
इस शो के आने वाले ट्रैक में बेहुला को अपने पति को पुनर्जीवित करने के लिए सुहागन श्रृंगार नृत्य करना होता है। अपनी परफॉर्मेंस को बेस्ट बनाने के लिए विंध्या ने शूटिंग से पहले पूरे 8 घंटे तक प्रैक्टिस की थी। इस समय दर्शक देख सकते हैं कि देवी मनसा के आशीर्वाद से बेहुला यमपुरी के सभी नगरों को पार कर जाती है।
विंध्या तिवारी ने अपने सभी शोज़ में अपने अभिनय की काबिलियत साबित की है। वर्तमान ट्रैक में वे यह शास्त्रीय नृत्य करती नजर आएंगी, जो उन्होंने सिर्फ एक दिन में सीखा था। इसके लिए उन्होंने लगातार 8 घंटे तक प्रैक्टिस की।
उनके समर्पण और लगन ने साबित कर दिया है कि यदि आप अपने काम के प्रति गंभीर हैं तो आप कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि फाइनल शूट के बाद उनके पैर में सूजन थी, लेकिन वो समय पर इस सीक्वेंस को पूरा करना चाहती थीं। पूरी टीम ने उनके इस व्यवहार की बहुत तारीफ की।
अपना अनुभव बताते हुए विंध्या ने कहा, “यह मेरा पहला पौराणिक शो है, इसलिए मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित थी।
विघ्नहर्ता गणेश 3 साल से ज्यादा समय से चल रहा है, जो यह दिखाता है कि दर्शक इसे कितना पसंद कर रहे हैं। मुझे पहले बताया गया था कि एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी और इसके लिए मैंने लगातार 8 घंटे तक रिहर्सल की। मैंने जो घुंघरू पहने थे, वो बहुत भारी थे लेकिन मैं जानती थी कि मुझे यह सीक्वेंस पूरा करना होगा। मुझे इस बात की खुशी है कि पूरी टीम ने हर वक्त हमें सपोर्ट किया।“


