- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हंगामा टीवी पर पोकेमॉन की नई एनीमेटेड सीरीज के लिए विशाल-शेखर, अरमान मालिक और शर्ली सेतिया आये साथ
पोकेमॉन की नई सीरीज का पहला एपिसोड 25 मई को हंगामा टीवी पर दिखाया जाएगा
नेशनल, 2024:The Pokémon Company का नया एनीमेटेड शो ‘Pokémon Horizons: The Series’ 25 मई से हंगामा टीवी पर दिखाया जाएगा। इस सीरीज के लिए खास ओपनिंग और एन्डिंग गाने बनाये गये हैं जिन्हें मुंबई के जुहू स्थित जेडब्ल्यू मेरियट होटल में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने पेश किया गया। इन गीतों को जानी-मानीसंगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर, गायक अरमान मलिक और शर्ली सेतिया ने मिलकर तैयार किया है और इनसे इस शो में लोकल फ्लैवर जोड़ने की पूरी कोशिश की गई है।
इस नई सीरीज में नए कैरेक्टर्स तो दिखेंगे ही, साथ ही एक ताज़ातरीन दिलचस्प कहानी भी है। इस सीरीज में नजर आएंगे एयरशिप के इंचार्ज के तौर पर कैप्टन पिकाचू। इस पोकेमॉन सीरीज के ओपनिंग और एंडिंग गीत खास तौर पर भारतीय दर्शकों के लिए लोकल तड़का लगाकर बनाए गए हैं।इस फ्लेवर को लाने के लिए ही The Pokémon company ने भारतीय कलाकारों के साथ होथ मिलाया। यह साझेदारी बताती है कि The Pokémon company भारतीय के एंटरटेन्मेंट क्षेत्र में अपनी पहचान को और भी मजबूत करना चाहती है। जहां तक इन गानों की बात है तो ये ट्रैक बचपन की यादों को ताज़ा करते हुए दिल में घर कर जाते हैं।
The Pokémon Company के साथ इस साझेदारी के बारे में विशाल-शेखर का कहना है, “जब हमें The Pokémon Company के साथ काम करने के लिए कॉल आया तो हम बहुत उत्साहित हो गए । हमने ऐसे ट्रैक बनायेहैं जो मजेदार होने के साथ-साथपोकेमॉन ब्रैन्ड के जज़्बे को बयान करते हैं।इन गीतों में हमने लोकल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुएभारतीय तड़का लगाया है। मुझे उम्मीद है कि ये गाने लोगों को इस सीरीज की याद तब भी दिलाएंगे जब वे टीवी पर इसे नहीं देख रहे होंगे।”
प्रेस इवेंट में मौजूद अरमान मलिकने ओपनिंग ट्रैक से ज़ुड़ने के अपने अनुभव के बारे में कहा, “यह किसी सपने के सच होने के जैसा है कि बचपन में मैं पोकेमॉन के कार्ड्स इकट्ठा किया करता था और वहां से लेकर अब मैं Pokémon Horizons के हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्शन का ओपनिंग ट्रैक गा रहा हूं। बड़े होते हुए हर दिन पोकेमॉन देखना हमारे रूटीन का हिस्सा था और आज Horizonsseries के साथ उसी लेगसी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी आवाज़ देना मेरे लिए सिर्फ़ सम्मान की बात नहीं है बल्कि यह एक सर्कल के पूरा होने जैसा है यानी मैं घूमकर फिर से बचपन के उन्हीं दिनों में पहुंच गया हूं। विशाल-शेखर ने पोकेमॉन की पूरी दुनिया में दीवानगी को देखते हुए ट्रैक में कुछ ट्रेडिशनल साउन्ड का इस्तेमाल किया है ताकि ऐसी मेलडी तैयार हो सके जो सभी जनरेशन के फैंस के साथ जुड़ सके। नोस्टेल्जिया और एडवेंचर को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ट्रैक लोगों को कितना पसंद आते हैं यह देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।”
इस ट्रैक को तैयार करने के रोमांच के बारे में बात करते हुए शर्ली सेतिया ने कहा, “कोई ऐसी चीज बनाना जो हमारे बचपन से जुड़ी हो बहुत सम्मान की बात होती है। असल में, मैंने भी बचपन में पोकेमॉन के खिलौने इकट्ठा करती थी जिनसे मुझे बहुत लगाव था और आज भी है। इस आइकॉनिक फ्रेंचाइस के लिए अपनी आवाज देना बहुत ही शानदार अनुभव रहा और मुझे उम्मीद है कि ये ट्रैक फैंस को हमेशा के लिए याद रहेंगे।
ट्रैक के गीतकार रश्मि और विराग ने कहा, “पोकेमॉन‘ के गाने लिखना उन दिनों में लौटने के तरह है जब हम अपनी बेटी के साथ इस शो को देखा करते थे। हम चाहते हैं कि हमारे गानों से बच्चों को उसी तरह का मजा आए और वे उसी तरह के एडवेंचर को महसूस करें”
नई सीरीज का पहला एपिसोड हंगामा टीवी पर 25 मई को दिखाया जााएगा। इस मौके पर पोकेमॉन नये और पुरानेसभी फैंस को आमंत्रित करता है कि वे इस नए रोमांचक सफर परमें साथ चलें।


