- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जिले में व्यापक पैमाने पर चलाया जायेगा मतदाता जागरूकता अभियान
हर वार्ड और हर गाँव में गठित होगी मतदाता जागरूकता टीम
इंदौर. कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आज कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव, आयुक्त नगर निगम श्री आशीष सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नेहा मीना द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर जाटव ने कहा कि जिले में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक पैमाने पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगाये जायेगें और वॉल पेंटिंग कराई जायेगी। हर वार्ड और हर गाँव में मतदाता जागरूकता दल गठित किया जायेगा। हर मतदात केन्द्र पर चुनाव पाठशाला आयोजित की जायेगी, जिसमें नोडल ऑफिसर बूथलेबल ऑफिसर होगें। इसमें 14 से 17 वर्ष के शाला त्यागी बच्चे और नव मतदाता भी शामिल होगें।
इसके अलावा जिले के गॉव-गाँव और गली-गली में वीडियो प्रचार रथ भेजा जायेगा। मतदाता जागरूकता के लिए राजवाड़ा, विजय नगर चौराहा और गोपुर चौराहा पर सुबह राहगीरी की जायेगी। मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक और कला पथक दल के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इंदौर शहर के संपन्न इलाकों में विशेष प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस अभियान में स्वीप एम्बेसेडर पलक मुच्छाल और पद्मश्री श्रीमती जनक पलटा के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री आशीष सिंह ने कहा कि स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के लिए उत्साही कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों और व्यापारी संगठनों से सहयोग लिया जायेगा और बैठक आयोजित की जायेगी। जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक महिला और एक पुरूष को “मतदाता मित्र” नियुक्त किया जायेगा।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पुरूष मतदाताओं, महिला मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को अधिकाधिक वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। आगामी एक अप्रैल से इंदौर शहर में मतदाता जागरूकता के लिए बड़े पैमाने पर विशेष अभियान चलाकर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाये जायेगें।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नेहा मीना ने कहा कि नगर निगम और बिजली विभाग द्वारा हर माह जारी किये जाने वाले विभिन्न देयकों पर “मतदता जागरूकता की सील” लगाई जायेगी। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जिले में मतदाता जागरूकता के लिए सघन प्रचार-अभियान चलाया जायेगा।
इस अवसर पर जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को “नोडल एजेंसी” बनाया गया है। जिले में गाँव-गाँव और गली-गली में आगंनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होने मतदाता जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। उनके द्वारा प्रतिदिन रैली निकालकर चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गये स्लोगन लगाये जा रहे हैं। आने वाले समय में आगंनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को “लोकतंत्र में वोट के महत्व” को समझायेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।


