- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वालमार्ट इंडिया ने भारत में अपना 25वां और इंदौर में अपना दूसरा स्टोर खोला
इंदौर में यह दूसरा बैस्ट प्राइस मॉडर्न व्होलसेल स्टोर है; मध्य प्रदेश में चौथा और भारत में यह 25वां है
इंदौर. वालमार्ट इंडिया ने आज भारत में अपने 25वें कैष एंड कैरी स्टोर के भव्य उद्घाटन की घोषणा की, यह स्टोर मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में खोला गया है। यह एक अहम पड़ाव है जो राज्य के लिए वालमार्ट इंडिया की प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। इस नए स्टोर को साथ ही साथ बी2बी ईकॉमर्स प्लैटफॉर्म के साथ भी एकीकृत कर दिया गया है और इस तरह ऑनलाइन होने वाला यह 25वां बैस्ट प्राइस स्टोर बन गया है।
यह स्टोर छोटे कारोबारों जैसे किराना/रिसैलर, दफ्तर व संस्थान व होटलों एवं रेस्त्राओं, केटरर्स HORECA की जरूरतों को पूरा करेगा। यह वालमार्ट इंडिया को सक्षम बनाएगा की वह ’हर दिन कम कीमत’ पर उत्तम वस्तुएं व स्थानीय सामान की विस्तृत रेंज, खरीददारी का खास अनुभव, 24 घंटे डोर स्टैप डिलिवरी और सुविधाजनक भुगतान समाधान मुहैया करा सके। इस सब से इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में मौजूद सभी सदस्यों को फायदा होगा।
वालमार्ट इंडिया के प्रेसिडेंट व सीईओ कृश अय्यर ने कहा, ’’भारत में हम अपने सफर के खास हिस्से पर हैं, हमने यहां एक दशक पूरा कर लिया है। इतने वर्षों में हमने 10 लाख से अधिक सदस्यों को प्रसन्न किया है जिनमें अधिकांश किराना स्टोर हैं और हमने स्थानीय व राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं में योगदान दिया है।
आज 25वें कैश एंड कैरी स्टोर की शुरुआत पर मैं अपने सभी सदस्यों, सहभागियों, ऐसोसिएट्स व स्टेकहोल्डरों का शुक्रिया अदा करता हूं की उन्होंने हमारा इतना साथ दिया और हमारे कारोबार की कामयाबी में योगदान किया।
मध्य प्रदेश हमारे लिए बहुत अहम राज्य है और हमने यहां अपने कदम जमाने में काफी निवेश किया है। इंदौर में यह हमारा दूसरा और मध्य प्रदेश में चौथा स्टोर है। पहला स्टोर अगस्त 2011 में खुला था और उम्दा उत्पादों की हमारी रेंज, क्वालिटी व कीमतों की वजह से हमें अपने सदस्यों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिलती आ रही है।
यह क्षेत्र हमारे कारोबार में अहम योगदान देता है, हम कई वस्तुओं, फल-सब्जियों की खरीद इसी क्षेत्र से करते हैं; और इन स्टोर्स में हमारे ऐसोसिएट्स सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे बढ़कर प्रयास करते हैं।
बीते वर्षों में हमने खरीददारी के अनुभव को निर्बाध बनाने के लिए अपने सदस्यों को ध्यान में रखते हुए कई समाधान पेश किए हैं। हम आगे भी और बहुत से सदस्यों की सेवा करने के लिए आशावान हैं खासकर किराना एवं छोटे कारोबारों की। हम उन्हें पैसा बचाने में मदद करेंगे ताकि वे आगे उस बचत का लाभ अपने ग्राहकों को दे सकें।
इस दौरान हम स्थानीय समुदाय में 2000 प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष नौकरियां उत्पन्न करेंगे; किराना व छोटे रिसैलरों को रोजाना कम दाम पर सामान मुहैया करा कर उन्हें समृद्ध होने में मदद देंगे, खुदरा व्यापार के आधुनिक तरीकों के बारे में उन्हें सुविधाजनक भुगतान समाधान व संपूर्ण परामर्श देंगे; होटलों, रेस्त्राओं व केटरर्स को आकर्षक कीमतों पर क्वालिटी उत्पाद देकर उन्हें सफल होने में सहायक बनेंगे;
अपने रिस्पाँसिबल सोर्सिंग प्रोग्राम के जरिए क्षेत्रीय सप्लायरों एवं एमएसएमई को कॉम्पलियांट सप्लायर बनने में मदद करेंगे; छोटे किसानों को स्थायी कृषि कार्य विधियों का प्रषिक्षण व जानकारी देंगे जिससे उनकी उपज बढ़े और हम सीधे उन्हीं से खरीद करेंगे जिससे की उन्हें अपनी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी; हम वुमन आंत्रप्रिन्योरशिप डैवलपमेंट प्रोगाम के जरिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम व कौशल विकास कर रहे हैं;
सदस्यों को फोनपे आदि डिजिटल भुगतान साधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं; हमारे स्टोर्स की इमारतों का निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखकर किया जाता है, हमारे स्टोर्स में सौर ऊर्जा, एलईडी व अन्य ऊर्जा बचाने वाली तकनीकों, इलेक्ट्रिकल वाहनों, कचरा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन का उपयोग किया जाता है और यह सब करते हुए देश के कानूनों के 100 प्रतिशत पालन पर हमारा फोकस रहता है।’’
50,000 वर्गफीट में फैला नया इंदौर स्टोर आईपीएस अकादमी, रउ के पास स्थित है।


