- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
देखें: ‘कल्कि 2898 एडी’ की प्रस्तावना ‘बी एंड बी: बुज्जी और भैरव’ सीरीज जिसमें बुज्जी और भैरव मुख्य भूमिका में हैं, को दुनियाभर के प्रशंसकों से रोमांचक प्रतिक्रिया मिल रही है
काफी इंतजार और प्रत्याशा के बाद, भैरव और बुज्जी की बहुप्रतीक्षित अपनी तरह की पहली ‘कल्कि 2898 एडी.’ की प्रील्यूड सीरीज का आखिरकार अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो गया है। इस तरह की प्रील्यूड सीरीज को रिलीज़ करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है, जिसके दो एपिसोड रिलीज़ हो चुके हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में इन एपिसोड की स्क्रीनिंग की गई। यह अनूठी एनिमेटेड सीरीज दर्शकों को बुज्जी और भैरव की दुनिया में ले जाती है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उनकी दोस्ती शुरू हुई और एक भरोसेमंद बंधन में बदल गई। दुनिया भर के दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करते हुए, ‘बी एंड बी: बुज्जी एंड भैरवा’’ सीरीज ने भारतीय सिनेमा में एक नया मानक स्थापित किया है। बड़े पर्दे पर बुज्जी और भैरव को देखकर बच्चे खुशी से चिल्लाते हुए, उनके जैसे दोस्त की चाहत करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, प्रभास की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मजेदार संवादों ने सीरीज और भैरवा के उनके किरदार को बेहद मजेदार और मनोरंजक बना दिया है, जिससे अभिनेता का वह पक्ष सामने आया है जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।
भैरवा की शानदार एंट्री और उनके एक्शन सीक्वेंस को देखकर प्रशंसकों ने अपार प्यार बरसाया है, प्रील्यूड ‘बी एंड बी:बुज्जी एंड भैरवा’ सीरीज को शुरुआती प्रतिक्रिया शानदार रही है, जिससे इस महान कृति से उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
प्रशंसकों की कुछ प्रतिक्रियाएँ देखें:
अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे कलाकारों से सजी ‘कल्कि 2898 एडी’ नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज़ द्वारा निर्मित है। भविष्य में स्थापित एक बहुभाषी, पौराणिक कथाओं से प्रेरित sci फिक्शन आधारित यह फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।


