- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
टाटा स्काय दर्शन पर घर बैठे देखें 12 प्रसिद्ध मंदिरों और तीर्थस्थलों का लाईव टेलीकास्ट!
मुंबई,: इस वैश्विक महामारी के दौर में, जब सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य हो चुकी है, टाटा स्काय भक्तों और भगवान के बीच की दूरी को कम करने के लिए प्रयासरत है। भारत का अग्रणी कंटेंट वितरण एवं , पे टीवी प्लेटफाॅर्म भक्तों को ऑनलाईन दर्शन पाने में मदद कर रहा है और टाटा स्काय दर्शन के माध्यम से उन्हें लाईव आरतियों में शामिल होने का अवसर दे रहा है।
टाटा कम्युनिकेशन्स साल के हर दिन चैबीसों घण्टे भारत के 12 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों से हाई क्वालिटी की लाईव वीडियो एवं ऑडियो सर्विस पेश करता है।
जहां एक ओर देश धीरे-धीरे अनलाॅक की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्थल भी सख्त निर्देषों के साथ खुलने लगे हैं। इन धार्मिक स्थलों पर गर्भवती महिलाओं, 65 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं 10 साल से कम उम्र के बच्चों के जाने पर मनाही है, साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ किसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा सकता।

इस मुश्किल समय में टाटा स्काय दर्शन प्रसिद्ध तीर्थस्थलों जैसे शिर्डी साईं बाबा, काशी विश्वनाथ मंदिर, तख्त श्री पटना साहिब और फतेहपुर सीकरी दरगाह से 24/7 निःशुल्क लाईव दर्शन की सेवाएं लेकर आए हैं।
इतना ही नहीं, सब्सक्राइबर अन्य लोकप्रिय मंदिरों जैसे सिद्धिविनायक (मुंबई), इस्काॅन (जुहू और वृन्दावन), श्री गोविंद देव जी, पंधारपुर मंदिर, श्री नैनादेवी मंदिर और दो ज्योर्तिलिंग धाम (सोमनाथ एवं महाकालेश्वर मंदिर) से लाईव आरती में भी हिस्सा ले सकते हैं।
टाटा स्काय सब्सक्राइबर घर बैठे टाटा स्काय दर्षन पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देशभर के इन 12 मंदिरों के लाईव दर्शन का सौभाग्य पा सकते हैं।


