- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डिज़्नी+ हॉटस्टार के ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ में देखिये बेबाक प्यार और बदले की कहानी
~श्रद्धा पासी जयरथ द्वारा निर्देशित और बॉम्बे शो स्टूडियोज एलएलपी द्वारा निर्मित ठुकरा के मेरा प्यार 22 नवंबर 2024 से सिर्फ डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी ~
मुंबई: डिज़्नी+ हॉटस्टार के नये रोमांटिक शो ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ में दर्शकों को प्यार, धोखा और बदला सब कुछ देखने को मिलेगा। इस सीरीज़ में पेचीदा किरदारों तथा दिल को झकझोर देने वाली कहानी का ताना-बाना है़। शो में कुलदीप (धवल ठाकुर) और शानविका (संचिता बसु) नाम के दो किशोरों की कहानी है जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन जाति और वर्ग की वजह से उनके रास्ते अलग हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है इस दिलचस्प कहानी में प्यार, धोखे, और बदले का एक जटिल जाल बिछा हुआ है।
‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का निर्माण बॉम्बे शो स्टूडियोज एलएलपी ने और निर्देशन श्रद्धा पासी जयरथ ने किया है। इस सीरीज के साथ प्रतिभाशाली धवल ठाकुर और संचिता बसु डेब्यू कर रहे हैं और गोविंदा पांडे के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आयेंगे।
शो की निर्देशक श्रद्धा पासी जयरथ ने कहा, ‘‘ठुकरा के मेरा प्यार’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि धोखेबाजी, पूर्वाग्रह तथा मानवीय भावनाओं की पेचीदगी जैसे विषयों की गहराई में जाती है। इस सीरीज में हम कॉलेज के क्लासिक रोमांस को आधुनिक नजरिये से मिलाना चाहते थे। धवल और संचिता जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक इस क्लासिक रोमांस का मजा लेंगे। यह मौका देने के लिये मैं डिज़्नी+ हॉटस्टार का धन्यवाद करती हूँ और मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’’
कुलदीप की भूमिका निभा रहे धवल ठाकुर ने कहा, ‘‘कुलदीप के किरदार को समझने के लिए मैंने खुद को पूरी तरह से उसकी दुनिया में डुबो दिया। मैंने स्क्रिप्ट, निर्देशन और पूरी प्रक्रिया पर भरोसा किया, जिससे मुझे किरदार के सफर को सही तरीके से निभाने में मदद मिली। एक एक्टर के रूप में ये अनुभव बहुत ही संतोषजनक रहा। ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ को बड़ी बारीकी से लिखा गया है और इसके अलावा टीम ने वर्कशॉप्स से तथा जानकारियों को साझा करके कुलदीप का किरदार निभाने में मेरी काफी मदद की। मुझे बेसब्री से इंतज़ार है कि डिज़्नी+हॉटस्टार पर हमारी मेहनत देखकर दर्शकों की राय क्या होगी। ‘’
शानविका का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस और इंफ्लूएंसर संचिता बसु ने कहा, ‘‘शानविका की भूमिका निभाना आजादी पाने जैसा अनुभव था। उसका उन्मुक्त और बेफिक्र स्वभाव ही उसके किरदार को परिभाषित करता है। ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ उन फिल्मों को दिया गया सम्मान है, जिन्होंने मुझे प्यार की समझ दी है। नये और जाने-पहचाने चेहरों को देखने से मुझे राहत मिली और एक को-स्टार के तौर पर धवल ने जो मदद की, वह स्वाभाविक रूप से हमारी दोस्ती में बदल गई। मैं खुद को स्क्रीन पर देखने और डिज़्नी+ हॉटस्टार पर मेरे परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का उत्सुकता से इंतजार कर रही हूँ।’’
~ ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ में स्कूल के पुराने प्यार और दिल टूटने के दर्द का एहसास पाने के लिए तैयार हो जाइए, स्ट्रीमिंग 22 नवंबर 2024 से सिर्फ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर ~


