- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एन डी टी वी की नई सीरीज “आइकन्स ऑफ भारत” में देखिए साधारण भारतीयों की सफलता की अनसुनी कहानियां
IndianMoney.comके अंग, फ्रीडम ऐप ने इस शो को लॉन्च करने के लिये एन डी टी वी के साथ साझेदारी की
इस शो में देश भर के सूक्ष्मव-उद्यमियों की सफलता की कहानियां दिखाई जाएंगी
मुंबई, जून, 2022: फ्रीडम ऐप (IndianMoney.comकाएकभाग) ने एन डी टी वी नेटवर्क के साथ मिलकर अपने तरह का एक अनूठा शो ‘आइकन्स ऑफ भारत’ लॉन्च किया है। इसमें भारतीय किसानों, सूक्ष्मo-आन्त्रप्रेन्योरऔरगृहणियोंकीसफलताकीअनसुनीकहानियांदिखाई जाएंगी। भले ही इन लोगों का जीवन साधारण नजर आए, लेकिन वास्तविकता में उन्होंने एक असाधारण जिंदगी जी है।वे अपने कौशल को लाभदायक खेती और कारोबारी उपक्रमों में बदल रहे हैं।
आइकन्स ऑफ भारत एक टेलीविजन सीरीज है, जिसमें उनलोगों की वास्तविक कहानियां दर्शायी गई हैं जो कि एक बेहतर भारत बनाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम उन उद्यमियों और किसानों का सम्मान करते हैं, जिन्होंने सारी कठिनाइयों से लड़कर, छोटे उद्योगों, अपने खेतों या फिर अपने घरों से अपनी आजीविका विकसित कर वित्तीय सफलता हासिल की।
एन डी टी वी इंडिया पर 14 एपिसोड वाली इस सीरीज का प्रसारण 5 जून, ; रविवार रात 9:30 से 10:30 बजे तक किया जाएगा, जिसका रिपीट एपिसोड आने वाले शनिवार को रात 9:30 प्रसारित होगा।
हम भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं ऐसे में एन डी टी वी इंडिया चाहता है कि आइकन्स ऑफ भारत एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी सेवाए दे, जो कि सपने देखने का साहस करने वाले लोगों की असाधारण हिम्महत और प्रेरणा का जश्न मना सके।
‘आइकन्स ऑफ भारत’, अपने-अपने क्षेत्रों में सफल हुए लोगों की सफलता की कहानियों को पेश करके लाखों भारतीयों को प्रेरित करना चाहता है। हमारे आइकन विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं – कृषि, घरेलू बैंकिंग, कैंडल मेकिंग,चॉकलेट मेकिंग, रियल एस्टेट एजेंट और कई अन्य। इस शो का उद्देश्य भारतीयों को यह बताना है कि किसी कौशल को हासिल करने के लिये बहुत अधिक योग्यता या बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती, बस सीखने और किसी भी पूर्वाग्रह से मुक्त होने का एक बड़ा सपना होता है। सीएस सुधीर द्वारा शुरू किए गए फ्रीडम ऐप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से मनपसंद कौशल को हासिल करना आसान हो गया है और अब बस व्यापार खड़ा करके उनकी जिंदगी को बदलने की प्रतिबद्धता की जरूरत है।
सीएस सुधीर, फाउंडर एवंसी ईओ, IndianMoney.comका कहना है, “भारत वैश्विक सुपर पावर बनने की अपनी राह पर चल रहा है और यह हरेक उद्यमी और हरेक भारतीय के अर्थ व्यवस्था के विकास में योगदान देने की दिशा में बढ़ाए गए कदम की वजह से संभव हो पाया है। हालांकि, इसे अक्सर नजर अंदाज कर दिया जाता है। इस तरह ‘आइकन्स ऑफ भारत’ के पीछे का विचार सामने आया…जैसा कि हमारा मानना है किये ऐसे लोग हैं जिनका सम्मान किया जाना चाहिये ।उनमें मौजूदा और आने वाली पीढ़ी को प्रभावित करने की ताकत है।”
डॉ.प्रणॉय रॉय, सह-संस्थापक, एन डी टी वी का कहना है, “एन डी टी वी ‘आइकन्स ऑफ भारत’ के साथ जुड़कर बहुत खुश है- जो कि भारत में सफल कहानियों पर ध्या न केंद्रित करेगा ।इंडियन मनी के फ्रीडम प्लेटफॉर्म के साथ काम करते हुए, हमें पूरा विश्वास है कि यह शो लाखों भारतीयों को प्रेरित करेगा।”
कहानी-आधारित अनोखे फॉर्मेट के जरिये, यह कार्यक्रम उन लोगों को सम्मािनित करेगा, जिन्होंने अलग तरीकों से अपनी आजीविका तैयार की है, साथ ही आर्थिक आजादी हासिल कर रहे हैं और दूसरों को नौकरियां देने वाले बन रहे हैं। इन आइकन्स ऑफ भारत ने स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिये अपना व्यापार शुरू किया है या ये ऐसे किसान हैं जिन्होंने अपने खेती के तरीकों को बेहतर बनाया है। इस शो का लक्ष्य देशभर के दर्शकों का उनका कौशल निखारने के लिए प्रेरित करना और उस वर्क फोर्स का हिस्सा बनना है, जो कि देश के आर्थिक विकास में योगदान देते हैं। आइकन्स ऑफ भारत की सफलता की कहानियां फ्रीडम ऐप पर हैं, साथ ही वहां तक कैसे पहुंचना है उसके बारे में स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है, ताकि उन लोगों को प्रेरित किया जा सके जो इसी तरह का एक सूक्ष्मे-उद्यम शुरू करना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम के तहत,भारत के 60 आइकन्स की कहानियां दिखाई जाएंगी। प्रत्येक एपिसोड में 5 आइकन्स् और उनकी कहानी पेश की जाएंगी, जिनमें से एक को “श्रेष्ठ आइकन ऑफ भारत” के रूप में सम्मानित किया जाएगा। और इन ‘श्रेष्ठआ इकॉन्स’ में से, एक को हमारे शो के फिनाले में” सर्वश्रेष्ठ आइकॉन ऑफ भारत” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में एक प्रतिष्ठित जूरी हमारी सहायता कर रही है। इस शो की जूरी में शामिल हैं, गणित के भारतीय शिक्षक आनंद कुमार, जो अपने सुपर 30 प्रोग्राम के लिये मशहूर हैं, रश्मि बंसल, एक लेखिका, उद्यमी और मोटिवेशनल स्पीकर, प्रफुल्ल बिल्लौरे, जो एम बी ए चाय वाला के नाम से भी जाने जाते हैं और श्रीकांत शास्त्री, चेयरमैन, आई आई एम कलकत्ताे इनोवेशन पार्क एवं प्रेसिडेंट, टी आई ई दिल्ली-एन सी आर।
आइकन्स ऑफ भारत, अब आवेदन आमंत्रित कर रहा है। लोग इस लिंक iconsofbharat.com पर जाकर या फ्रीडम ऐप के जरिये अपनी एंट्रीज भेज सकते हैं।

यह शो दर्शकों को श्रेष्ठ आइकन ऑफ भारत- ऑडियंस चॉइस अवार्ड के लिए वोटिंग के लिये आमंत्रित कर रहा है। दर्शक फ्रीडम ऐप को डाउनलोड कर अपने पसंदीदा आइकन को वोट कर सकते हैं। श्रेष्ठ आइकन ऑफ भारत- ऑडियंस चॉइस, रविवार 9:30 बजे से लेकर बुधवार मध्य रात्रि तक खुला रहेगा। जिस आइकन को दर्शकों के सब से ज्यादा वोट मिलेंगे, उन्हें उस एपिसोड के‘ श्रेष्ठ आइकन ऑफ भारत-ऑडियंस चॉइस’ से सम्मानित किया जाएगा ।इस सीजन के दौरान जिस आइकन को दर्शकों से सबसे अधिक संख्यार में वोट मिलेंगे,उसे“सर्व श्रेष्ठ आइकन ऑफ भारत- सीजन1”के खिताब से नवाजा जाएगा।
IndianMoney.com भारत का सबसे बड़ा आजीविका शिक्षा मंच है, जो किसानों और छोटे व्यवसाय मालिकों को उनकी आकांक्षाओं और क्षमता के बीच मौजूद अंतर को कम करने के लिये ज्ञान और अवसर प्रदान करता है। फ्रीडम ऐप अब भारत भर में 7.5 मिलियन से अधिक लोगों को 6 भाषाओं में खेती एवं लघु उद्योग आइडियाज जैसे विषयों पर 750 से भी ज्यादा पाठ्य क्रम प्रदान करता है।
यह कार्यक्रम देखने के लिये ndtv.in/iconsofbharat पर लॉग ऑन करें


