- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
पीसी का उपयोग करने वाले 2 में से 1 यूज़र नहीं लेते हैं पूरा बैकअप
वेस्टर्न डिजिटल के एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया
कंपनी ने सबसे स्लिम 5 टीबी पोर्टेबल हार्ड ड्राइव- माय पासपोर्ट का लाॅन्च किया
नई दिल्ली. भारत में हालांकि हर चार में से एक से अधिक यूज़र ने अपने कंटेंट को खोया है, किंतु फिर भी नवम्बर 2019 में वेस्टर्न डिजिटल द्वारा किए गए अनुसंधान दर्शाते हैं कि हर दो में से एक ही यूज़र पूरे कंटेंट का बैकअप लेता है। 84 फीसदी उत्तरदाताओं ने बताया कि वायरस अटैक, सिस्टम क्रैश या पासवर्ड भूलना, मुख्य कारण रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपना डेटा खोना पड़ा।
रिपोर्ट के अनुसार 42 फीसदी उत्तरदाताओं ने बताया कि समय की कमी और डेटा बैक-अप की लम्बी प्रक्रिया के कारण वे डेटा बैक-अप नहीं ले पाते। अध्ययन किए गए समूह में 24 फीसदी महिलाएं और 36-45 आयुवर्गके 18 फीसदी लोग शामिल हैं।
उपभोक्ताओं के व्यवहार को देखते हुए तो वेस्टर्न डिजिटल ने अपनी सबसे स्लिम 5 टीबी’’ पोर्टेबल हार्ड ड्राइव माय पासपोर्ट को भारतीय बाज़ार में उतारा है। माय पासपोर्ट श्रृंखला की यह नई हार्ड ड्राइव अपने पूर्ववर्ती से 30 फीसदी छोटी है और बेहतर क्षमता देती है। इसका स्टाइलिश डिज़ाइन हथेली में फिट हो जाता है और इसमें फोटो, वीडियो, म्युज़िक एवं डाॅक्युमेन्ट्स को स्टोर करने के लिए ढेर सारा स्पेस है। माय पासपोर्ट ड्राइव डब्ल्यूडी बैकअप साॅफ्टवेयर के साथ आती है, जिससे आपके फोटो वीडियो, म्युज़िक और डाॅक्युमेन्ट खोने की कोई संभावना नहीं रहती।
‘‘आज लोगों को ऐसी स्टोरेज डिवाइस चाहिए जो उनकी जीवनैशली के अनुसारः काॅम्पैक्ट, आकर्षक और भरोसेमंद हो। हम उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए आकर्षक प्रोडक्ट लेकर आते हैं। हमारी पुरस्कार विजेता माय पासपोर्ट श्रृंखला अब 5 टीबी पोर्टेबल हार्ड ड्राइव के साथ और सशक्त हो गई है।’’ श्री खालिद वानी, डायरेक्ट चैनल सेल्स, वेस्टर्न डिजिटल इण्डिया ने कहा।
‘‘अध्ययन के मुताबिक लोगों के लिए डेटा बैक-अप लेने की प्रक्रिया मुश्किल होती है, इसमें बहुत अधिक समय लगता है। हमारा नया माय पासपोर्ट इस समस्या को हल कर आॅटोमेटिक बैकअप की सुविधा देता है, जिससे यूज़र जब चाहे अपनी महत्वपूर्ण फाइलों को सिस्टम से माय पासपोर्ट ड्राइव में ले सकता है।’’ वानी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।
‘‘लोगों के लिए उनका कंटेंट बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आज की युवा पीढ़ी की बात करें तो 22-35 आयुवर्ग के लोग टैªंड ड्राइवर होते हैं, इनमें से 82 फीसदी लोग अपना डेटा बैकअप लेते हैं। हम चाहते हैं सभी वर्गों में यह आदत विकसित हो। इसलिए हमें अपनी नई माय पासपोर्ट हार्ड ड्राइव का लाॅन्च करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है जो उपभोक्ताओं की जीनशैली क अनुरूप डेटा बैकअप को बेहद आसान और सुविधाजनक बनाएगी।’’ श्री जगन्नाथ चेलियाह, डायरेक्टर, मार्केटिंग, वेस्टर्न डिजिटल इण्डिया ने कहा।
‘‘नई माय पासपोर्ट ड्राइव नए लक और नए कलर्स- ब्लैक, ब्लू और रैड में तथा माय पासपोर्ट फाॅर मैक ड्राइव मिडनाईट ब्लू में उपलब्ध है।’’ चेलियाह ने कहा।
नई माय पासपोर्ट हार्ड ड्राइव मात्र 0.75 in (19.15mm) मोटाई से युक्त है। यह Windows® 10 के लिए फोर्मेटेड है और यूएसबी 3.0 कनेक्टर के साथ आती है जो यूएसबी 2.0 के लिए कम्पेटिबल है। माय पासपोर्ट फाॅर मैक ड्राइव macOS के लिए फोर्मेटेड और इसका USB-C™ कनेक्टर बेहतरीन प्लेग एण्ड प्ले स्टोरेज देता है।
उपभोक्ताओं का कंटेंट सुरक्षिरत रखने में मदद करने के लिए ड्राइव WD Discovery™ साॅफ्टवेयर के साथ आती है जो WD सिक्योरिटीन्न् (पासवर्ड प्रोटेक्शन एवं 256 बिट AES हार्डवेयर एनक्रिप्शन), सोशल मीडिया एवं क्लाउड स्टोरेज इम्पोर्ट (जैसे फेसबुक, ड्राॅपबाॅक्स एवं गूगल ड्राइवन्न्)’’’ और WD ड्राइव युटिलिटीजन्ऩ् की उपयोगिता देती है। सभी नई ड्राइव्स वेस्टर्न डिजिटल के भरोसे और तीन साल की लिमिटेड वारंटी के साथ आती हैं।
डेटा आज हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय उपभोक्ता इसके महत्व को समझते हैं और अपने डेटा को सुरक्षित रखने के अच्छे विकल्प चाहते हैं। 83 फीसदी भारतीय उपभोक्ता भविष्य में अपने पीसी डेटा का बैकअप लेना चाहते हैं। वेस्टर्न डिजिटल उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के अनुसार उन्हें सही प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
कीमत और उपलब्धता
माय पासपोर्ट ड्राइव अब 1 टीबी के लिए मात्र MSRP 4499 और 5 टीबी के लिए MSRP 10,999 की कीमत पर उपलब्ध है। माय पासपोर्ट हार्ड ड्राइव लोकप्रिय ई-काॅमर्स साईट्स एवं आपके नज़दीकी रीटेलर्स पर उपलब्ध है।


