- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्या हो यदि आप भविष्य देख पायें और उसे बदल भी पायें?
~ स्टारप्लस का नया शो ‘दिव्य दृष्टि’ दो बहनों की कहानी है, इसका प्रसारण 23 फरवरी 2019 से किया जायेगा ~
मुंबई. पूरी दुनिया में लोग अपने भविष्य के बारे में जानने के लिये उत्सुक रहते हैं। अपनी किस्मत को बदलने के लिये कुंडली से लेकर टैरो कार्ड रीडिंग तक सबकुछ आजमाते हैं, बुरी शक्तियों को दूर करने के लिये अंगूठी तक पहनते हैं।
उनके भविष्य में क्या है उसे जानना चाहते हैं और उस होनी को टालना चाहते हैं। स्टारप्लस की नयी प्रस्तुति ‘दिव्य दृष्टि’ में कुछ ऐसी ही कहानियां बयां की गई है। यह दो बहनों की एक खूबसूरत कहानी है, जिन्हें अद्भत शक्तियां मिली हुई हैं, जिससे वे भविष्य देख सकती हैं और उन्हें बदल सकती हैं।
सबसे बड़ी ताकत से नवाजी गयी इन दो बहनों के पास सुपर पावर्स हैं, जोकि अनहोनी को बदल सकती हैं। नायरा बनर्जी और सना सईद द्वारा अभिनीत दिव्य और दृष्टि के पास अलग-अलग तरह की शक्तियां हैं, जो उन्हें खास बनाती हैं। हालांकि, उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा होता है और बचपन में ही दोनों बिछड़ जाती हैं।
जब शक्तियों की बात आती है तो वह उसी स्थिति में सबसे प्रबल होंगी जब दोनों साथ होंगे! इसलिये, हर पूर्णिमा की रात दोनों एक-दूसरे को ढूंढने के लिये निकलती हैं। भगवान शिव की तरह दृष्टि की तीसरी आंख है जोकि उसे भविष्य को देखने में मदद करती है। यह इस बात का प्रतीक है कि आगे क्या होने वाला है! दृष्टि को शिव भक्ति और आराधना के फल स्वरूप एक रौशनी नज़र आती है और वह इस सोच में पड़ जाती है कि इसका मतलब क्या है?
फायरवर्क्स प्रोडक्शंस और मुक्ता धोंड द्वारा निर्मित, ‘दिव्य दृष्टि’ जुड़वां बहनों दिव्य और दृष्टि की कहानी कहता है, लेकिन बदकिस्मती से दोनों अलग हो जाती हैं। लेकिन फिर से एक होने की उम्मीद उन्हें आगे बढ़ा रही है।
सुपर पावर्स के साथ जन्मी दृष्टि आने वाले कल को देख सकती है और वहीं दूसरी तरफ दिव्य उन्हें बदल सकती है! दोनों ही बहनें हर पूर्णिमा की रात एक होने की कोशिश करती हैं, दोनों की शक्तियां एक साथ आने से उन पर खतरा मंडरा रहा है।
दूसरी तरफ है एक दुष्ट चुड़ैल, पिशाचनी है, जिसके पास एक शक्तिशाली कटार और एक खोखली आंख है । जानी-मानी अभिनेत्री संगीता घोष इस शो में पिचाशिनी की भूमिका निभाती नजर आयेंगी। किसी घटना के बाद दृष्टि, पिशाचनी की कुदृष्टि का शिकार हो जाती है। दृष्टि को यह रहस्य डराता है कि क्या भगवान से उसे वाकई वरदान मिला है या फिर अभिशाप है।
इस शो और कॉन्सेप्ट के बारे में बताते हुये सह-निर्माता मुक्ता धोंडे ने कहा, ”दिव्य दृष्टि वाकई में दो बहनों की एक अनूठी कहानी है, जिनके पास सुपर पावर्स हैं। इनकी कहानी आपको अपनी सीट्स पर बैठे रहने के लिये मजबूर कर देगी।
इस शो में लोग उनके भविष्य को लेकर जिज्ञासुबने रहेंगे। इसमें एक बहन दृष्टि भविष्य देख सकती है, वहीं दूसरी बहन में उसे बदलने की क्षमता है। इसके साथ ही इसमें कई अन्य किरदार भी हैं, जो इसके ड्रामा को बढ़ायेंगे, जैसेकि पिचाशिनी की दुष्टता और इन बहनों की तलाश करने की उसकी सनक।”
इस शो के निर्माताओं में से एक बी. पी. सिंह ने कहा, ”स्टारप्लस का नया शो – दिव्य दृष्टि देखना दर्शकों के लिये एक आनंददायक अनुभव होगा। यह शो बिल्कुल अलग है। एक ओर जहां लोग हमेशा सिर्फ यही चाहते हैं कि काश उनके पास भविष्य को देखने और उसे बदलने की ताकत हो, वहीं दिव्य और दृष्टि को ये सुपर पावर्स मिले हुये हैं। यह शो दर्शकों की इस जिज्ञासा को बढ़ायेगा कि ये दोनों बहनें कैसे मिलती हैं और पिचाशिनी उनके पीछे क्यों पड़ी है।”


