- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
किस कारण से है ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ फिल्म मोजेज सिंह के लिए खास है?
फिल्म निर्माता मोजेज सिंह की आगामी डॉक्यूमेंट्री फीचर ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। यह पहली बार है कि मोज़ेज़ डाक्यूमेंट्री फॉर्मेट में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने विचार साझा करते हुए कहा, “डॉक्यूमेंट्री मेरे लिए एक बिल्कुल नई दुनिया थी। फिल्म निर्माण की एक पूरी नई भाषा। ‘जुबान’ खास थी क्योंकि यह मेरी पहली फीचर फिल्म थी। ‘ह्यूमन’ खास थी क्योंकि यह मेरी पहली सीरीज थी। ‘यो यो हनी सिंह’ : फेमस’ खास है क्योंकि यह मेरी पहली डॉक्यूमेंट्री फीचर है! सीख अलग और अविश्वसनीय रही है! जब तक मैं सीख रहा हूं, मैं खुश हूं। सीखना ही लक्ष्य है!”
‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ भारत के सबसे लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह के स्टारडम और पतन पर गहराई से प्रकाश डालता है। इसमें रैपर के जीवन की सभी अलग-अलग घटनाओं के बारे में भी बात की जाएगी। इससे पहले डॉक्यूमेंट्री फीचर के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने साफ कहा था कि यो यो हनी सिंह को हर कोई जानता होगा, लेकिन इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए उन्हें पता चल जाएगा कि हिरदेश सिंह कौन हैं।
यो यो हनी सिंह: फेमस जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।


