- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जब अंगूरी ने लिया तिवारी का लाॅयल्टी टेस्ट!
शादी का मतलब होता है- बार-बार प्यार में डूब जाना, लेकिन हमेशा एक ही इंसान के। यहां रोमांस की भूमिका बहुत अहम होती है और एण्डटीवी के शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ का आगामी ट्रैक इसी पर आधारित है! अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) चाहती है कि मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) के साथ उसकी शादी में फिर से रोमांस की वही चिंगारी भड़के। लेकिन उसकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं। दुखी होकर अंगूरी यह बात अम्मा से बताती है, जिस पर वो तिवारी के प्यार और उसकी लाॅयल्टी का टेस्ट लेने का आइडिया देती हैं।
विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) इस बेहतरीन मौके का फायदा उठाने और अंगूरी भाबी के और करीब जाने के लिये एक खूबसूरत महिला मीना का वेश बना लेते हैं। वह तिवारी जी को रिझाने के लिये ऐसा करते हैं! जैसे ही मीना माॅर्डन काॅलोनी मेंदाखिल होती है, टीएमटी और कमिशनर उसका प्यार पाने के लिये उसके कदमों में गिरने को तैयार हो जाते हैं! लेकिन क्या होगा जब तिवारी जी से उसकी निगाहें टकरायेंगी? क्या मीना का जादू उस पर चल पायेगा?
इस मजेदार ट्रैक के बारे में शुभांगी अत्रे उर्फ अंगूरी भाबी कहती हैं, ‘‘ आगे आने वाली कहानी में खूब सारी मस्ती, रोमांस और मनोरंजन है। तिवारी जी को आकर्षित करने की अंगूरी की कोशिशें कामयाब नहीं हो पाती। ऐसे में अम्मा की सलाह पर अंगूरी तिवारी जी का लाॅयल्टी टेस्ट करने का फैसला करती है। अंगूरी को हमेशा ही रिझाने का मौका तलाशते विभूति तुरंत ही बीच में कूद पड़ते हैं। वह तिवारी जी का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिये एक खूबसूरत महिला का रूप धारण कर लेते हैं।
मीना का आकर्षक रूप देखकर माॅडर्न काॅलोनी के पुरुष मीना को खुश करने के लिये पूरी तरह से दीवाने हो जाते हैं। लेकिन क्या मीना की खूबसूरती तिवारी जी को भी आकर्षित करेगी? यह तो वक्त ही बतायेगा (हंसते हुए)। मीना उर्फ आसिफ जी के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया। उनमें वह सौम्यता और बारीकियां हैं कि वह एक महिला के रूप में भी खुद को इतनी खूबसूरती से व्यक्त कर पाते हैं। मैं तिवारी जी के बारे में तो नहीं कह सकती लेकिन मीना की अदाकारी ने तो जीत लिया अंगूरी का मन!‘‘


