- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जब होता है पुराने ज़माने की सोच से डिजिटल दुनिया का सामना : 3 जुलाई को होने वाले प्रीमियर से पहले आया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर
· जियोहॉटस्टार पर 3 जुलाई को होगा अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित और अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, वीर हिरानी, मोना सिंह और बोमन ईरानी अभिनीत इस सीरीज़ का विशेष प्रीमियर
मुंबई, 15 जून, 2026: एक बेहद दिलचस्प फर्स्ट लुक के बाद, जियोहॉटस्टार ने उस ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसने जवाब देने से ज़्यादा दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। यह सीरीज़ कॉमेडी, सस्पेंस, ड्रामे और एक अनोखी पार्टनरशिप से भरपूर, मनोरंजन का एक ज़बरदस्त डोज़ होने वाली है। गोवा की चकाचौंध और रंगीन माहौल पर बनी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ दो बिल्कुल अलग दुनिया के लोगों की कहानी है, जो बेहद अजीब और असामान्य हालातों में एक-दूसरे से टकराते हैं। इस कहानी के केंद्र में पेड्रो और प्रीतम हैं। पेड्रो अपने अनुभवों और अंदरूनी ज्ञान से चलने वाला एक पुराने ज़माने का पुलिसवाला है जबकि प्रीतम एक तेज़-तर्रार युवा टेक एक्सपर्ट है। ये दोनों खुद को एक ऐसे रहस्य में घिरा पाते हैं जो उन दोनों की कल्पना से कहीं ज़्यादा बड़ा, अजीब और अप्रत्याशित है। जैसे-जैसे उनकी यात्रा आगे बढ़ती है, रहस्य ज्यादा गहरे होते जाते हैं, वफादारी काे कसौटी पर परखा जाता है और हर मोड़ पर नई उथल-पुथल मचती है, नया हंगामा खड़ा होता है।
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और मशहूर फिल्म निर्माता अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित, यह सीरीज़ एक या दो नहीं बल्कि शानदार कलाकारों की पूरी टोली को एक साथ लाती है, जिसमें अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, वीर हिरानी, मोना सिंह और बोमन ईरानी जैसे मंझे हुए अदाकार शामिल हैं। राजकुमार हिरानी के सिग्नेचर स्टाइल, यानी दिल छू लेने वाले अपनेपन और इंसानियत को कॉमेडी, सस्पेंस और आज के ज़माने के मुद्दों के साथ मिक्स करके बनाई गई ‘प्रीतम एंड पेड्रो’, दर्शकों के लिए कहानी बताने का एक बिल्कुल नया, रोमांचक और धमाकेदार अंदाज़ लेकर आई है।
आलोक जैन, हेड – हिंदी एंड इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिज़नेस (स्ट्रीमिंग, टीवी एंड स्टूडियोज) ने कहा: “एक बेहतरीन कहानी पर सिर्फ कुछ गिने-चुने लोगों का हक नहीं होना चाहिए, वह हर आम और खास तक पहुँचनी चाहिए और हम बिल्कुल यही कर रहे हैं। हम पूरे देश के कंटेंट देखने के तरीके को बदल रहे हैं; यह लोगों के जीवन का हिस्सा बन रहा है, उनके रोज़ाना के सफ़र, शाम को सुकून के पलों और परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय में शामिल हो रहा है। सबसे शानदार किरदार वो होते हैं जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी आपके दिलो-दिमाग पर छाए रहें, और ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में दर्शकों को बिल्कुल ऐसा ही साथ मिलने वाला है। इस कहानी के केंद्र में दो ऐसे अनोखे और बेमेल किरदार हैं, जो आपको हँसाएंगे, हैरान करेंगे और आपका दिल जीत लेंगे। राजकुमार हिरानी जैसा जादू लगातार बिखेरने वाले कहानीकार बहुत कम होते हैं, जिनकी कहानियाें ने हर पीढ़ी के दिलों को छुआ है। हमें बेहद गर्व है कि हम उनके जैसे दिग्गज क्रिएटर को स्ट्रीमिंग की दुनिया में लेकर आ रहे हैं। आज के दर्शकों की लाइफस्टाइल और पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ इस बात की जीती-जागती मिसाल है कि हम जियोहॉटस्टार पर किस तरह की चीज़ें बना रहे हैं।”
राजकुमार हिरानी ने कहा: “इस कहानी में मुझे जिस चीज़ ने सबसे ज़्यादा उत्साहित किया, वह था इसके केंद्र में मौजूद रिश्ता। प्रीतम और पेड्रो पूरी तरह से अलग तरह की दुनिया से आते हैं और ज़िंदगी को देखने का उनका नज़रिया भी पूरी तरह से अलग है, लेकिन इसके बावजूद वे एक ही सफ़र पर, एक साथ निकलने के लिए मजबूर होते हैं। मैं हमेशा से ऐसे लोगों की कहानियों की तरफ खिंचा चला जाता हूँ, जिनमें कमियाँ हों, विरोधाभास हों और जो सफ़र के दौरान अनजाने में करीब आते हैं। इस सीरीज़ ने हमें किरदारों और दुनिया के साथ खूब सारी मस्ती करते हुए सभी चीज़ों को एक्सप्लोर करने का मौका दिया। मैं बेहद एक्साइटेड हूँ कि अब दर्शक फाइनली जियोहॉटस्टार पर इसका अनुभव ले सकेंगे।”
अविनाश अरुण ने कहा: “‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में मुझे जिस चीज़ ने आकर्षित किया, वह थी इसकी आपको लगातार हैरान करने की क्षमता। यह हँसी-मज़ाक और हंगामे से भरी एक कहानी है, लेकिन साथ ही मानवीय रिश्तों में गहराई से बुनी हुई है। हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जो दर्शकों को पूरी तरह अपने में समेट ले और एक ही समय पर भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही उनके दिलों को भी छू जाए। ज़बरदस्त स्टारकास्ट के साथ इन किरदारों को पर्दे पर ज़िंदा करना मेरे लिए एक बेहद शानदार और सुकून देने वाला अनुभव था।”
अरशद वारसी ने कहा: “पेड्रो उन किरदारों में से एक है जो ज़िंदगी को लेकर ज़्यादा सोच-विचार नहीं करता; वो बस अपने दिल की सुनता है, अपने अनुभवों पर भरोसा करता है और इसी कारण अक्सर ऐसी स्थिति में पहुँच जाता है, जहाँ उसे बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इस शो की जो बात मुझे सबसे बेस्ट लगी, वो थी इस सफ़र का पागलपन, कॉमेडी और हर मोड़ पर मिलने वाला सरप्राइज़। मुझे लगता है कि जब दर्शक इस कहानी को स्क्रीन पर खुलते हुए देखेंगे, तो उन्हें भरपूर मज़ा आएगा।”
विक्रांत मैसी ने कहा: “जिस चीज़ ने मुझे इस सीरीज़ की तरफ अट्रैक्ट किया, वो ये था कि ये एक ही समय में कितनी परतों वाली (गहरी) और एंटरटेनिंग है। इसमें कॉमेडी है, सस्पेंस है, इमोशन है और बहुत सारे हैरान कर देने वाले ट्विस्ट्स (मोड़) हैं। हर किरदार का अपना एक एजेंडा है, अपनी कमियाँ हैं और अपना एक अलग सफ़र है, जो इस पूरी दुनिया को एकदम असली और वास्तविक बना देता है। मुझे इतने अनोखे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर काफी खुशी हुई।”
वीर हिरानी ने कहा: “मेरे लिए इस पूरे सफर की सबसे खास बात यह रही कि मुझे इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स और कहानीकारों में से कुछ के साथ सीखने का मौका मिला। सेट पर हर दिन एक मास्टरक्लासजैसा महसूस होता था—चाहे अरशद सर को किसी सीन में इतनी आसानी से कॉमेडी लाते हुए देखना हो, हर छोटी से छोटी बारीकी पर विक्रांत का वो कमाल का फोकस हो, मोना मैम का वो अपनापन और जिंदादिली हो, या फिर कैमरे के पीछे अविनाश सर से बारीकियां सीखना हो। एक एक्टर के तौर पर सीखने, आगे बढ़ने और अपने पैर जमाने के लिए मैं इससे बेहतर माहौल की उम्मीद कभी भी नहीं कर सकता था। मैं बेहद एक्साइटेड हूँ कि अब फाइनली दर्शक ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की इस अजीब दुनिया को स्क्रीन पर देख पाएंगे।”
कॉमेडी, सस्पेंस, इमोशन और एडवेंचर के अपने अनोखे कॉम्बिनेशन के साथ, ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ दर्शकों को बांधे रखने वाले एक ज़बरदस्त एंटरटेनमेंट और एक्सपीरियंस का वादा करती है, जो अपनी मिट्टी से जुड़ी होने के साथ-साथ हर तरह के दर्शकों को पसंद आएगी।
जियोहॉटस्टार पर 3 जुलाई से विशेष रूप से ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ज़रूर देखें।


