- विदेश जाने की जरूरत नहीं, अब भारत में भी मिल रहा हाईटेक डेंटल इंप्लांट इलाज
- कम हड्डी में भी लग सकेंगे स्थायी दांत, एआई और डिजिटल प्लानिंग से बढ़ी इंप्लांट की सटीकता
- "It’s a reminder that honest stories, told with sincerity, always find their place ", Alaya F on Srikanth's National Award win!
- एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में शुरू हुआ ‘कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल’
- Jio Studios and B62 Studios’ Article 370 honoured with National Award for Best Feature Film at the 72nd National Film Awards!
जब प्यार की लुका छिपी के सह-अभिनेताओं को अपने पारिवारिक संबंधों का पता चलता है
अपर्णा दीक्षित (सृष्टि) और एलन कपूर (अंगद) आगरा से ताल्लुक रखते हैं और हाल ही में उन्हें पता चला कि उनके बहुत सारे सामान्य पारिवारिक मित्र हैं।
मुंबई. कई बार अनजान कलाकार एक साथ काम करते हुए दोस्त बन जाते हैं। यह बंधन तब और तेज़ और आसान होता है जब अभिनेताओं के बीच कुछ सामान्य होता है। हालाँकि, एलन कपूर (अंगद) और अपर्णा दीक्षित (सृष्टि) का मामला थोड़ा अनोखा है।
जबकि प्यार की लुका छिपी के दोनों लीड कलाकार आगरा से संबंधित हैं, वे दोनों को अपने पारिवारिक मित्रों के बारे में तब तक जानकारी नहीं थी, जब तक कि हाल ही में बातचीत करते हुए उन्हें यह चीज़ पाता चली।
अपर्णा के साथ समानताएं और उनकी दोस्ती की खोज के बारे में बात करते हुए, एलन कपूर कहते हैं, “अपर्णा बहुत प्यारी और सच्ची लड़की है। बातचीत करते हुए हमें एहसास हुआ कि हम एक ही गृह नगर से हैं और हमारे बहुत सारे सामान्य दोस्त हैं।
हम पारिवारिक मित्र हैं और हमारे माता-पिता के कुछ सामान्य मित्र भी हैं। अब हम सह-अभिनेता हैं, यह देख के बहुत अच्छा लगता है। स्क्रीन पर हमारी केमिस्ट्री हमारी दोस्ती का एक शुद्ध प्रतिबिंब है।”
एलन के साथ सामान्य संबंधों को साकार करने पर, अपर्णा दीक्षित कहती हैं, “एलन और मैंने हाल ही में जाना कि हमारे परिवारों के माध्यम से हमारे बहुत सारे मित्र हैं। हमारे पास बहुत सारे सामान्य संबंध हैं जिन्हें हमने शुरवात में शूटिंग के दौरान नहीं जाना था। हम अब तक इन संबंधों से लगभग अनजान थे।
अब जब हमे पता चल गया हैं, तो हम बहुत सारी सामान्य चीजों के बारे में बात करते हैं। क्युकी हम एक ही शहर से संबंध रखते हैं, हम स्थानों के बारे में बात करते हैं। इन वार्तालापों ने एक प्राकृतिक बंधन बनाया है।
साथ ही, लॉकडाउन के कारण हम दोनों आगरा नहीं जा पाए। इसलिए, अब जब भी हमें मौका मिलेगा, हम आगरा के लिए एक साथ यात्रा की योजना बनाएंगे और अपने घर वालो से मेलेंगे। ”
उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री वास्तव में उनकी दोस्ती का प्रतिबिंब है!
प्यार की लुका छुपी में सृष्टि, सार्थक और अंगद के बीच एक दिलचस्प प्रेम त्रिकोण है।


