- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जब आप उस सही इंसान से मिलते हैं, तो आपको पता चल जाता है : अक्षिता मुद्गल
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नए जमाने का रोमांटिक शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ अहान मल्होत्रा और इश्की नाम के दो इंसानों की परस्पर विरोधी विचारधारा दर्शा रहा है, जिसमें प्यार और शादी को लेकर दोनों की सोच एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। एक्ट्रेस अक्षिता मुद्गल इस शो में इश्की का लीड रोल निभा रही हैं, जो एक पड़ोस की आम लड़की की तरह है! वो आजाद ख्यालों वाली और उत्साह से भरी बातूनी लड़की है, जो हमेशा अपने दिल की सुनती है और पूरी तरह से प्यार में यकीन रखती है।
दिलचस्प बात यह है कि अक्षिता मुद्गल भी अपनी जिंदगी में दिल से बहुत रोमांटिक हैं और वो भी प्यार के लिए एक कदम आगे बढ़ जाने में विश्वास रखती हैं। अक्षिता के हिसाब से हमारी जिंदगी में बहुत-से लोग आते-जाते हैं, लेकिन जो लोग आपकी जिंदगी के लिए बने होते हैं, वो रह जाएंगे और आप यह जान जाएंगे कि वो आपके लिए ही बने हैं।
इस बारे में बताते हुए एक्ट्रेस अक्षिता मुद्गल ने कहा, “प्यार, डेटिंग या शादी के लिए एक सही व्यक्ति का चुनाव करना हमारी जिंदगी के महत्वपूर्ण फैसलों में से एक होता है। भले ही हम कितनी भी कोशिश कर लें, कितना भी प्यार और जज़्बात दिखा दें, यदि वो व्यक्ति आपके लिए सही नहीं है, तो वो रिश्ता कारगर नहीं होगा। हालांकि मैं यह मानती हूं कि जब आपकी जिंदगी में वो ‘सही इंसान’ आता है, तो हमें पता चल जाता है। उस वक्त सारी दुनिया उस एक चीज की ओर इशारा करती है और हमें खुले दिल से इसका स्वागत करना चाहिए। अक्सर प्यार हमारे पास तब आता है, जब हमें इसकी उम्मीद नहीं होती।”


