- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल ने 2021 के सत्र हेतु घोषित की, अगस्त राउंड की तारीखों की घोषणा
डब्ल्यूडब्ल्यूआई (व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल) राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलपमेंट (आरजीएनाईवायडी) तथा टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (टीआईएसएस) द्वारा फ़िल्म, कम्युनिकेशन तथा क्रिएटिव आर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर तथा डिप्लोमा कार्यक्रमों की पेशकश करता है।
मुम्बई,। एशिया के प्रमुख फ़िल्म, कम्युनिकेशन और क्रिएटिव आर्ट्स संस्थान व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल (डब्ल्यूडब्ल्यूआई) ने अपने 2021 के सत्र हेतु अगस्त राउंड के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है।
डब्ल्यूडब्लईआई अपने फुल टाइम स्नातक, स्नातकोत्तर तथा डिप्लोमा कोर्सेस के लिए फ़िल्म मीडिया तथा क्रिएटिव आर्ट्स के क्षेत्र में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इन कोर्सेस में फिल्ममेकिंग, एक्टिंग, एनिमेशन व गेम डिजाइन, मीडिया तथा कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइन, म्यूजिक, विजुअल कम्युनिकेशन डिजाइन तथा इवेंट मैनेजमेंट शामिल हैं। इन कोर्सेस की प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2021 है। रजिस्ट्रेशन के पश्चात प्रवेश परीक्षाएं 17-19 अगस्त 2021 को सम्पन्न होंगी।
प्रवेश परीक्षाएं जिन कार्यक्रमों/पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित होंगी, उनमें शामिल हैं-बीएसई/बीए फिल्ममेकिंग विथ स्पेशलाइजेशन (सिनेमेटोग्राफी, डायरेक्शन, एडिटिंग, प्रोड्यूसिंग, प्रोडक्शन डिजाइन, साउंड रिकॉर्डिंग एवं डिजाइन तथा वीएफएक्स); एमए इन फिल्ममेकिंग विथ स्पेशलाइज़ेशन्स (सिनेमेटोग्राफी, डायरेक्शन, एडिटिंग, प्रोड्यूसिंग, प्रोडक्शन डिजाइन, साउंड रिकॉर्डिंग एवं डिजाइन तथा वीएफएक्स); बीए स्क्रीनराइटिंग; इंटीग्रेटेड बीएसई+पीजी डिप्लोमा इन एनिमेशन विथ स्पेशलाइजेशन्स (2डी एनिमेशन, 3डी एनिमेशन, कॉमिक बुक डिजाइन, गेम डिज़ाइन तथा प्रीविजुअलाइजेशन); इंटीग्रेटेड बीएसई+पीजी डिप्लोमा इन गेम डिजाइन; बीए इन एक्टिंग; बीए इन फैशन डिजाइन; एम ए इन कॉस्ट्यूम डिज़ाइन; इंटीग्रेटेड बीए+पीजी डिप्लोमा इन विजुअल कम्युनिकेशन डिजाइन; बीए इन म्यूजिक प्रोडक्शन एंड कॉम्पोजिशन; बीबीए इन मीडिया एंड कम्युनिकेशन; एमबीए इन मीडिया एंड इंटरटेनमेंट; बीबीए इन इवेंट मैनेजमेंट; एमबीए इन इवेंट मैनेजमेंट एंड एक्सपेरिएंशल मार्केटिंग; एडवांस डिप्लोमा इन स्क्रीनराइटिंग; एडवांस डिप्लोमा इन एक्टिंग तथा डिप्लोमा इन स्क्रीनराइटिंग।
डब्ल्यूडब्ल्यूआई भारत के दो अग्रणी अकादमिक संस्थानों: राष्ट्रीय महत्व के संस्थान राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलपमेंट (आरजीएनआईवायडी) तथा प्रोफेशनल सोशल वर्क की शिक्षा के क्षेत्र में एशिया के सबसे पुराने संस्थान, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) से मान्यताप्राप्त स्नातक, स्नातकोत्तर तथा डिप्लोमा की पेशकश करता है। यह सभी परीक्षाएं आवेदकों की सुरक्षा को सुनिशिचत करने के लिए ऑनलाइन ही आयोजित की जाएंगी।
हॉलीवुड रिपोर्टर द्वारा दुनिया के टॉप 10 फिल्म स्कूल के तौर पर शुमार तथा 6 वें फिक्की (एफआईसीसीआई) हायर एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2019 में एक्सीलेंस इन क्रिएटिव एन्ड परफॉर्मिंग आर्ट्स इंस्टीट्यूट के रूप में सम्मानित द्वारा इस संस्थान के 2500 से भी अधिक पूर्व विद्यार्थी भारत तथा दुनियाभर में विभिन्न मीडिया ऑर्गेनाइजेशंस, फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों और फैशन उद्योग के साथ जुड़कर सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं. यहाँ विद्यार्थियों को एक सटीक एकेडमिक करिकुलम के जरिये पढ़ाया जाता है जिसमें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ स्वयं किसी कार्य को करके उसका अनुभव् लेना (प्रत्यक्ष अनुभव) भी शामिल है. इसके साथ ही उन्हें संस्थान में उपलब्ध अतिआधुनिक संसाधनों तथा इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के प्रयोग का अनुभव व विश्वविख्यात टीचिंग स्टाफ से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है. डब्ल्यूडब्ल्यूई सम्पूर्ण मीडिया और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज से जुड़े हर क्षेत्र के लिए उद्योगों के लिए पूरी तरह तैयार स्नातक युवाओं को शिक्षित करता है.


