- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वाईल्डक्राफ्ट ने पर्सनल प्रोटेक्टिव गियर (पीपीजी) श्रेणी में प्रवेश किया
भारत। वाईल्डक्राफ्ट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड (डब्लूआईपीएल) ‘‘आत्मनिर्भर’’ भारत: भारत में भारत के द्वारा, भारत एवं विश्व के लिए निर्मित की भावना को समाहित करता है। यह आउटडोर एवं टैक्टिकल गियर श्रेणी में अग्रणी है। वाईल्डक्राफ्ट ब्रांड का सिद्धांत सदैव से ‘हममें से प्रत्येक को अनिश्चितता को अपनाकर अपने अंदर के खोजकर्ता को जीवंत करने’ का प्रोत्साहन देना है।
यह एंथेम अपने शक्तिशाली ट्रैक के माध्यम से हर व्यक्ति को उस मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा देता है, जिस पर बहुत कम लोग गए हैं। आज जब भारत एवं विश्व में डर और अनिश्चितता व्याप्त है तथा जिंदगी के नए सामान्य स्वरूप में ढलने का प्रयास हो रहा है, तब इंडिया बॉर्न ब्रांड, वाईल्डक्राफ्ट इंडिया पर्सनल प्रोटेक्टिव गियर (पीपीजी) सेगमेंट में प्रवेश कर इस संकट के समय देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर रहा है।
नए परिवेश में हमें अपने तरीकों, अपने विश्वास, अपने दृष्टिकोण पर पुनः विचार करना होगा। वाईल्डक्राफ्ट में हमारा विश्वास है कि ऐसा करने में हमें अपने उत्साह का इस्तेमाल कर खुद को अनिश्चितता अपनाने के लिए तैयार करना होगा। इस विश्वास के अनुरूप वाईल्डक्राफ्ट ने हाल ही में एक उपयोगी, फंक्शनली इंजीनियर्ड, हेड-टू-टो प्रोडक्ट श्रृंखला प्रस्तुत की, जिसमें टैक्टिकल गियर श्रेणी शामिल है।
टैक्टिकल गियर श्रेणी में वाईल्डक्राफ्ट ने एक इनोवेटिव 90 लीटर टेक्निकल रकसैक का विकास किया है। यह हाल ही में भारतीय रक्षा संस्थानों के लिए गियर ऑफ च्वाईस के रूप में डिज़ाईन, विकसित एवं अनुमोदित किया गया है। वाईल्डक्राफ्ट ने एक रियूज़ेबल पीपीई कवरऑल (हज़मत की एचजैड सीरीज़) का विकास किया, ताकि कपड़ा मंत्रालय को भारतीय मेडिक्स की सामान्य तथा आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने में मदद की जा सकते।

वाईल्डक्राफ्ट इंडिया से सुपरमास्क भी लॉन्च किया है, जिसमें तीन तरह के कणों के लिए प्रोप्रायटरी फिल्ट्रेशन सिस्टम है। सुपरमास्क की हर लेयर को धूल के कणों, बैक्टीरिया एवं पैथोजंस को फिल्टर करने के लिए बनाया गया है। यह सुपर सॉफ्ट फैब्रिक्स के द्वारा ड्रॉपलेट पेनेट्रेशन के लिए प्रभावशाली स्प्लैश रज़िस्टैंट एवं मॉईस्चर मैनेजमेंट प्रदान करता है।
वाईल्डक्राफ्ट सुपरमास्कTM को सरकार से संबद्ध एजेंसियों ने बीआईएस द्वारा निर्धारित मापदंडों पर अनुमोदित किया है। इसका मूल्य 150 रु. प्रति पीस है। यह रियूज़ेबल सुपरमास्क क्वालिटी व सुरक्षा के सर्वोच्च मापदंडों का पालन करता है।
वाईल्डक्राफ्ट इंडिया ने अपनी पीपीजी श्रेणी को मजबूत किया है, भारत में निर्मित इस ब्रांड ने प्रेरणाप्रद एंथेम, ‘हैं तैयार हम’ प्रस्तुत किया है, जिसमें भारत की बहुआयामी विविधता, अदम्य भावना एवं जीवन के प्रति उत्साह का समावेश किया गया है। इसे अभिषेक अरोड़ा ने कंपोज़ किया है तथा नूरा सिस्टर्स की प्रेरणाप्रद आवाजों में इसे गाया गया है। इसका कॉन्सेप्ट ओगिल्वी इंडिया ने दिया है। यह एंथेम भारतीयों को सुरक्षा, स्टाईल एवं आत्मविश्वास के साथ नई व्यवस्था के अनुरूप ढलने के लिए तैयार करेगा।
इस एंथेम के लॉन्च तथा करोड़ों भारतीयों को प्रोटेक्टिव मास्क उपलब्ध कराने के बारे में गौरव डुबलिश, को-फाउंडर ने कहा, ‘‘लोगों को अपने अंदर के एक्सप्लोरर की खोज करने में समर्थ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के तहत इंडिया बॉर्न हेड-टू-टो आउटफिटर, वाईल्डक्राफ्ट ‘मेक इन इंडिया’ को यथार्थ रूप में समाविष्ट कर आत्मनिर्भर भारत को दुनिया की लय स्थापित करने में मदद कर रहा है।
हर नागरिक को सुपरमास्क सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए हमने अपने वितरण को मजबूत किया है और यह भारत के 1000 से ज्यादा शहरों के 100,000 से अधिक रिटेल प्वाईंट-ऑफ-सेल्स पर उपलब्ध कराया है। साथ ही हमने इस चुनौतीपूर्ण समय उपलब्धता व जागरुकता बढ़ाने के लिए अपनी क्षमता के विकास के लिए अनेक प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी की है।
हमारा मानना है कि हममें से प्रत्येक के अंदर एक नए उद्देश्य एवं जीवन के प्रति नए उत्साह के साथ कदम बढ़ाने की क्षमता है। ‘हैं तैयार हम’ अभियान के द्वारा हम अपने देश को आत्मविश्वास के साथ कदम उठाने एवं अपनी महत्वाकांक्षा की दिशा में बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।’’
को-फाउंडर, सिद्धार्थ सूद ने कहा, ‘‘2016 में हमने टैक्टिकल एवं सेफ्टी गियर श्रेणी में प्रवेश किया और हाल ही में ‘वाईल्डक्राफ्ट सुपरमास्कTM’ इनोवेट किया। सुपरमास्कTM तीन लेयर के प्रोप्रायटरी फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आता है और यह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ऑफ क्वालिटी एवं सेफ्टी का पालन करता है।
हमारा मानना है कि आज जो स्वास्थ्य का संकट है, वह कल आर्थिक संकट बन जाएगा तथा विश्व में पर्यावरण पर एक बड़ा संकट उत्पन्न करेगा क्योंकि इसके बाद भारी मात्रा में नॉन-बायोडिग्रेडेबल डिस्पोज़ेबल्स बचे रह जाएंगे। वाईल्डक्राफ्ट में हमने क्रांतिकारी टेक्नॉलॉजी पर काम किया है और एक अत्यधिक सुरक्षित, स्टाईलिश, रियूज़ेबल एवं पर्यावरण के लिए मित्रवत समाधान बहुत किफायती मूल्य में प्रस्तुत किया है।’’
कंपनी के मास्क एवं पीपीजी सूट सभी अग्रणी जनरल एवं मॉडर्न ट्रेड आउटलेट्स, अग्रणी ई-कॉमर्स वेबसाईट्स तथा आपके नजदीकी वाईल्डक्राफ्ट शोरूम्स पर उपलब्ध हैं। www.wildcraft.com पर भी उपलब्ध।


