- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बालवीर का ‘बालवीर रिटर्न्स’ में होगा उसके अंत से सामना ?
‘बालवीर रिटर्न्स’ एक चौकाने वाला और दिल तोड़ने वाला मोड़ लेने के लिए बिलकुल तैयार है क्योंकि सोनी सब के पसंदीदा सुपरहीरो शो में से एक, बालवीर(देव जोशी) एक गंभीर लड़ाई लड़ता है जोकि उसे उसके अंत की तरफ धकेलती है।
इस शो के प्रशंसक और दर्शक दिल तोड़ने वाले पल के साक्षी बनने के लिए बिलकुल तैयार हैं क्योंकि बालवीर की उसके दुश्मनों बामबाल (विमर्ष रोशन) और रे (शोएब अली) के साथ एक रोमांचक लड़ाई सीक्वेंस होता है जो बालवीर के चाहने वालों को दुखी कर देता है।
अपने घर, वीरलोक के अंतिम विनाश का सपना देखने के बाद, बालवीर बहुत घबरा जाता है क्योंकि वह इसे बहुत बड़ी तबाही का संकेत मानता है। वहीं दूसरी तरफ, बामबाल जो अब वीरलोक में एक कैदी है उसने बालवीर और रे के संबंध के पीछे की सच्चाई के बारे में जान लिया है और उसे यह पता चल गया है कि कैसे शौर्य (शेर) द्वारा उनके पिता को मारा गया था।
पृथ्वी पर, बामबाल को वीरलोक की जेल से बचाने के लिए और अंतिम कहर को सम्भव बनाने के लिए रे अपनी योजना बना रहा है। रे वीरलोक पहुंचता है, और वह वहां से बामबाल को छुड़ाने की कोशिश करता है तभी बालवीर, विवान और सभी परियां वहां पर पहुंच जाती है और उनके बीच अंतिम लड़ाई शुरू हो जाती है जो बालवीर और बामबाल को उनकी मौत के करीब लाने के लिए तैयार है।
अगर बालवीर मरता है तो क्या होगा? क्या विवान अकेले रे का मुकाबला कर पाएगा?
बालवीर की भूमिका निभाने वाले देव जोशी ने कहा, “हमारा वादा है कि आगामी एपिसोड्स बालवीर रिटर्न्स के सभी प्रशंसकों और दर्शकों को उनकी सीट से नहीं हटने देगा। हां, बालवीर एक गहरी लड़ाई के सीक्वेंस के दौरान उसकी मौत के करीब पहुंच चुका है। ईमानदारी से कहूं तो वह एक बहुत ही ज़बरदस्त अहसास था, जब मैंने शो की कहानी के बारे में सुना था।
यह थोड़ा चौकाने वाला था लेकिन बालवीर हमेशा लोगो के दिलों में रहेगा और लगातार उसे यह सहयोग मिलता रहेगा। बालवीर और विवान का साहसिक कार्य जारी है और दर्शकों के लिए कुछ रोमांचक ट्विस्ट इंतज़ार कर रहे हैं।
इन सालों में दर्शकों ने हमें जो प्यार और सहयोग दिया है मैं उसके लिए उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। उनकी वजह से ही हमने बालवीर रिटर्न्स के रोमांचक सफर को जारी रखा है और मेरा उनसे यह वादा है कि उनके लिए बहुत से सरप्राइज़ हमारे पास हैं। तो, हमारे साथ बने रहें।”


