- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
क्या ‘गुम है किसी के प्यार में’ की अभिनेत्री आयशा सिंह ‘झलक दिखला जा 11’ में नजर आएगी?
टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अपने लोकप्रिय किरदार से सभी के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली आयशा सिंह को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। एक उत्कृष्ट अभिनेत्री आयशा सिंह के काफी सारे प्रशंसक भी है जो अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ रहते हैं। आयशा सिंह अपने प्रशंसकों को अपनी असली ताकत मानती है।
जब से आयशा सिंह ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अपना रोल खतम किया है, तब से उनके सभी प्रशंसक यह सोचने में लगे है कि आगे वह क्या करेगी कौन से शो में नजर आएगी। कुछ समय पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि कलर्स पर आने वाले शो ‘चांद जलने लगा’ के लिए आयशा सिंह पहली पसंद हैं।
खैर, ऐसा लग रहा है कि इस शो के बाद आयशा सिंह के लिए ऑफर्स की बारिश हो रही है। सूत्रों की मानें तो झलक दिख लाजा के आने वाले सीजन के लिए आयशा सिंह को भी अप्रोच किया गया है। सूत्रों का कहना है उनके स्टारडम और उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए इस शो के निर्माता और चैनल आयशा को लेकर काफी उत्सुक है।
जैसेकी निर्माता स्पष्ट रूप से आयशा को अपने साथ लाने के इच्छुक हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि आयशा इस शो के लिए हामी भरती है या नहीं। वैसे इस बात का पता तो समय आने पर ही चलेगा। तब तक, आइए हम सब वेटिंग गेम खेलें। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


