- LPU Freshers Get a Star-Studded Welcome with Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin, and the ‘Juda’ Cast
- LPU फ्रेशर्स का हुआ स्टार-स्टडेड वेलकम, पूर्व छात्र रहगीर, जैस्मिन भसीन और ‘जुड़ा’ की स्टार कास्ट ने बांधा समां
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने हेक्टर के 7 साल पूरे होने पर एक्सक्लूसिव एनिवर्सरी प्रोग्राम की घोषणा की
- Amul Joins Netflix's Operation Safed Sagar Conversation Celebrating India’s Air Warriors
- Jaideep Ahlawat, Vidhatri Bandi to Jitendra Kumar : Underrated Actors Who Deserve More Appreciation
वैक्सीनेशन ड्राइंग व स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
अवि और सुनील रहे प्रथम
इंदौर. बुधवार को वैक्सीनेशन ड्राइंग व स्लोगन प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया. इसमें ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम अवि और स्लोगन में सुनील रहे.
उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा इंदौर वैक्सीनेशन ड्राइंग प्रतियोगिता व इंदौर वैक्सीनेशन स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में विशेषज्ञों की पैनल ने 200 प्रतिभागियों में से चयनित प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय परिसर में विधायक महेन्द्र हार्डिया व अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इनको मिला पुरस्कार
इंदौर वैक्सीनेशन ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अवि पंडित, द्वितीय जयवर्द्धन रावत और तृतीय पुरस्कार सुश्री कृति दुबे को मिला.
इंदौर वैक्सीनेशन स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुनील जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार असीम दुबे को और तृतीय पुरस्कार अंकित मित्तल को मिला. सभी चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
प्रेरित करने लिए किया आयोजन
निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए और साथ ही नागरिको में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित करने के उददेश्य से इंदौर वैक्सीनेशन ड्राइंग प्रतियोगिता व इंदौर वैक्सीनेशन स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था.


