- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विंजो ने सीरीज बी समाप्त की; पहली बार वैश्विक गेमिंग निवेशकों को भारत लाया
18एमएम सीरीज़ बी का निवेश राउंड चलाया
मेकर्स फंड और कोर्टसाइड वेंचर्स ने किया राउंड का नेतृत्व
नई दिल्ली. भारत के क्षेत्रीय मनोरंजन के क्षेत्र में हलचल मचाने के लक्ष्य के साथ, विंजो ने अपने 18एमएम डॉलर के सीरीज़ बी निवेश राउंड की घोषणा की है। इसका नेतृत्व वैश्विक इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट फंड, सिंगापुर स्थित मेकर्स फंड और न्यूयॉर्क स्थित कोर्टसाइड वेंचर्स ने किया। दोनों फंड विंजो के जरिये भारत में अपना पहला निवेश कर रहे हैं।
विंजो ने अपनी कंटेंट पाइपलाइन को मजबूत करने, मोबाइल-प्रमुख उपभोक्ताओं और उनकी गेमिंग की जरूरतों को पूरा करने और भारत में गेमिंग ऐप बनाने की योजना बनाई है। विंजो के प्लेटफ़ॉर्म पर हर रोज़ 45 मिनट से अधिक समय बिताने वाले खिलाड़ियों के साथ लोगों की प्रशंसा और बाजार के बिल्कुल अनुकूल इस प्रोडक्ट की बदौलत, कंपनी के राजस्व में पिछले 12 महीनों में 1500 प्रतिशत का उछाल आया है।
साथ ही इसके यूजर्स की संख्या 20एमएम पहुंच गई है। विंजो ने यह उपलब्धि अपने छोटे-छोटे क्षेत्रीय इन्फ्लुएंसर और 30 से ज्यादा पार्टनर गेम डेवलेपर्स की मदद से हासिल की है। इन सभी के माध्यम से यह भारत के लिए एक गो-टु गेमिंग प्लेटफॉर्म बनने की कोशिश कर रहा है।
मेकर्स फंड एक वैश्विक इंटरेक्टिव मनोरंजन केंद्रित वैंचर कैपिटल फंड है, जो सिंगापुर में स्थित है। इसके पास उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में 30 से ज्यादा निवेश हैं और यह मेकर्स का भारत में पहला निवेश है। निवेश के बारे में, मेकर्स फंड के पार्टनर माइकल चेउंग ने कहा, “विंजो भारत के गेमिंग विकास का केंद्र बना हुआ है।
इस भौगोलिक क्षेत्र पर हम पिछले कुछ समय से नजर रखे हुए हैं। अपने खिलाड़ियों के माहौल पर पूरे फोकस के साथ पावन और सौम्या को जो सफलता मिली है, वह इसका प्रमाण है और जिस तरह से वे आगे बढ़ रहे हैं, वह उनके लिए एक एसेट की तरह है।”
पहली बार 2018 में विंजो में निवेश करने और 2019 में कंपनी की सीरीज़ ए का नेतृत्व करने वाले कालारी कैपिटल ने भी इस राउंड में भाग लिया। ड्रीम 11 के बाद गेमिंग में विंजो, कालारी का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण निवेश है। कालारी कैपिटल के प्रमुख राहुल गर्ग ने कहा, “मोबाइल गेमिंग भारत में एक बड़ा अवसर है, और बहुत कम समय में, विंजो ने जनता के लिए एक उच्च गुणवत्ता वाला शानदार गेमिंग प्लेटफॉर्म बनाया है।
हम वास्तव में उनकी प्रगति और उनके बेहतर मैट्रिक्स पर गर्व करते हैं जो ग्राहकों के अनुभव का एक सच्चा प्रतिबिंब हैं। हम विंजो की यात्रा के अगले चरण में मेकर्स और कोर्टसाइड के साथ साझेदारी करने और अगले 200 मिलियन गेमर्स के लिए बेहतर मनोरंजन लाने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विंजो के सह-संस्थापकों में से एक पावन नंदा ने कहा, “सीरीज बी फंडिंग के साथ, हम अपने विंजो परिवार में समान विचारधारा वाले व्यापारिक भागीदारों का स्वागत करने के लिए काफी रोमांचित हैं। उनके नेटवर्क, समर्थन और नई फंडिंग के साथ, हमें विश्वास है कि हम विंजो को एक व्यवसाय के रूप में और भी आगे बढ़ा सकते हैं और अपने ग्राहकों के लिए और भी बेहतरीन प्रोडक्ट बन सकते हैं। अब समय आ गया है कि हम अतीत की सभी शिक्षाओं और अनुभवों को कुछ महत्वपूर्ण बनाने की दिशा में उपयोग में लाएं! “
रेवंत भाटे, फिनएडवांटेज, इंडिगो एज-एक्सक्लूसिव सलाहकार, विंज़ो और सह-संस्थापक पावन नंदा एवं सौम्या सिंह राठौड़ ने भी राउंड में शिरकत की।


